Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देश भर हम लोग अपने ही सामथ्र्य से चुनाव लड़ेगेः लिङ्देन

 
राजेन्द्र लिङदेन, फाईल तस्वीर

काठमांडू, १५ अप्रील । राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) के अध्यक्ष राजेन्द्र लिङ्देन ने कहा है कि आगामी चुनाव में र राप्रपा को किसी के साथ भी गठबंधन करने की जरुरत नहीं है, राप्रपा अकेले ही देश भर अपने ही सामथ्र्य के साथ चुनावी प्रतिस्पर्धा करेगी । चितवन में आज शुक्रबार पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है ।
पत्रकारों ने अध्यक्ष लिङ्देन ने कहा– ‘किसी भी पार्टी के साथ चुनावी गठबंधन संबंधी विषय को लेकर औपचारिक बातचीत अभी तक नहीं हुआ है । इस साल की चुनाव में राप्रपा देश भर अपनी ही सामथ्र्य के साथ चुनावी प्रतिस्पर्धा करेगी ।’ उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी भी स्थानीय क्षेत्र में वही के निर्णय अनुसार तालमेल होती है तो यह भी आश्चर्य नहीं है । उन्होंने आगे कहा– ‘केन्द्रीय स्तर से चुनावी तालमेल संबंधी विषयों को लेकर किसी के साथ भी बातचीत नहीं हुई है, इसके संबंध में निर्णय करने का अधिकार स्थानीय तह को ही दिया गया है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com