हमारा प्यारा ए नेपाल : अंसार
राष्ट्र गान
हमारा प्यारा ए नेपाल
तराई, परबत ऊंच हिमालय
नदियाँ, झरने, जंगल ताल
मैं कैसे भूल जाऊं
यहाँ की मिट्टी खुशबूदार
हमारे सपनों का साकार
हमारा प्यारा ए नेपाल
मैं कैसे भूल जाऊं
हमारे परचम की है शान
हमारी प्यार से है पहचान
हमारा प्यारा ए नेपाल
मैं कैसे भूल जाऊं
करेंगे देश की खातिर काम
अदब से लेंगे सब का नाम
हमारा प्यारा ए नेपाल
मैं कैसे भूल जाऊं


