मेलम्ची स्थित पानी का मुहान फिर बंद, अब कार्तिक के बाद ही खुलेगा
काठमांडू, ३१ मई । स्थानीय चुनाव से पूर्व काठमांडू उपत्यका में मेलम्ची से लाया गया पीने का पानी वितरण हुआ था । उसी समय आम लोगों में चर्चा हुई थी कि यह चुनाव में भोट प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है । लगभग परिस्थिति वैसी ही हो गई । सरकार ने सिन्धुपाल्चोक स्थित मेलम्ची आयोजना का मूल गेट बंद किया है । गेट बंद होते ही काठमांडू में मेलम्ची का पानी वितरण भी स्थगित हो गया है । मेलम्ची खानेपानी विकास समिति में कार्यरत प्राविधिक मुलगेट अर्थात् सुरुङ मार्ग बंद कर वापस हो गए हैं । बताया गया है कि अब कार्तिक महीने के बाद ही यह गुट खुलनेवाला है ।
वैसे तो आयोजना अभी तक कम्प्लिट नहीं हुई है । चुनाव से पूर्व गत वैशाख ११ गते सरकार ने सिन्धुपाल्चोक स्थित बांध स्थल में अस्थायी संचरना तैयार कर काठमांडू में मेलम्ची का पानी वितरण किया था । अस्थायी बांध होने के कारण बारिश के समय में सुरुङ मार्ग में क्षति संभावना रहती है । इसीलिए सुरुङ मार्ग को बंद किया गया है । समिति का कहना है कि नियतिम बारिश का समय बंद हो जाने के बाद फिर सुरुङ मार्ग में पानी डाला जाएगा । स्थायी और सुरक्षित बांध निर्माण के लिए यहां अध्ययन कार्य जारी है ।

