Thu. Oct 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल के लिए नवनियुक्त भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने एसएसबी मुख्यालय का दौरा कर नेपाल भारत सीमा पर चर्चा की

 

नेपाल के लिए नवनियुक्त भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने बुधवार को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के प्रमुख सुजॉय लाल थाओसेन के साथ भारत-नेपाल सीमा मुद्दों पर चर्चा की है। नवीन श्रीवास्तव को चीन से जुड़े मामलों में एक्सपर्ट माना जाता है। एसएसबी ने एक बयान में कहा कि 1993 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी नवीन श्रीवास्तव, जो वर्तमान में विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव हैं, ने सुजॉय लाल थाओसेन के साथ भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल की तैनाती और कामकाज पर चर्चा की है।

यह भी पढें   ईरान से आपूर्ति बंद होने पर पाकिस्तान में एलपीजी गैस की कीमतों में भारी उछाल

राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने एसएसबी मुख्यालय का दौरा किया है। बता दें नवीन श्रीवास्तव के शीघ्र ही कार्यभार संभालने की उम्मीद है, उन्होंने एसएसबी के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी बैठक की। बैठक में भाग लेने वाले अन्य अधिकारियों में बी. राधिका, अतिरिक्त महानिदेशक और पी.के. गुप्ता, महानिरीक्षक (संचालन) शामिल थे।

पिछले महीने, भारत ने नेपाल में अगले राजदूत के रूप में नवीन श्रीवास्तव की नियुक्ति की घोषणा की थी। मंत्रालय में पूर्वी एशिया डिवीजन का नेतृत्व करने वाले नवीन श्रीवास्तव ने 2020 के बाद से वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सैन्य गतिरोध से निपटने के लिए चीन के साथ राजनयिक और सैन्य वार्ता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

यह भी पढें   भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध कफ सिरप व कपड़े जब्त, दो नेपाली नागरिक पकड़े

नवीन श्रीवास्तव, विनय क्वात्रा का स्थान लेंगे। पूर्वी एशिया डिवीजन चीन, जापान, उत्तर कोरिया, दक्षिण कोरिया और मंगोलिया से संबंधित है; और नवीन श्रीवास्तव को एक अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी( चीन के सम्बन्ध ) के रूप में देखा जाता है।

नेपाल की राजनीति और अर्थव्यवस्था में अपना प्रभाव बढ़ाने के चीन के प्रयासों को देखते हुए, नवीन श्रीवास्तव के अनुभव का काठमांडू में उनके कार्यकाल के दौरान काम आने की उम्मीद है।सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय के लिए कार्य तंत्र (डब्लूएमसीसी) की बैठकों में भारतीय पक्ष का नेतृत्व करने के अलावा, नवीन श्रीवास्तव ने एलएसी पर गतिरोध को संबोधित करने के लिए भारतीय और चीनी सैन्य कमांडरों की बैठकों में भाग लिया था।  नवीन श्रीवास्तव ने शंघाई में महावाणिज्य दूत के रूप में भी काम किया है।

यह भी पढें   शरद पूर्णिमा पर पन्ना में रातभर चला महारास ! डॉ श्रीगोपाल नारसन एडवोकेट

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com