Tue. May 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिका में नाजी तानाशाह एडोल्फ हिटलर की घड़ी 11 लाख डालर में नीलाम

 

अमेरिका में नाजी तानाशाह एडोल्फ हिटलर की घड़ी 11 लाख डालर में नीलाम हुई। जर्मन वाच फर्म ह्यूबर द्वारा निर्मित घड़ी में नाजी प्रतीक और एच उत्कीर्ण है। मैरीलैंड में अलेग्जेंडर हिस्टोरिकल आक्शन में एक गुमनाम बोली लगाने वाले को यह घड़ी बेची गई। यह जानकारी समाचार एजेंसी आइएएनएस ने दी।

नीलामी घर का कहना है कि हिटलर को यह घड़ी जर्मनी का चांसलर बनने के बाद 20 अप्रैल, 1933 को उनके 44वें जन्मदिन पर दी गई थी। नीलामीकर्ता ने कहा, ‘शोधकर्ताओं और सैन्य इतिहासकारों ने इसे प्रामाणिक और एडोल्फ हिटलर की घड़ी माना है।’

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 1 मई 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

चार मई, 1945 को जब लगभग 30 फ्रांसीसी सैनिकों के एक समूह ने हिटलर के पर्वतीय स्थल बरघोफ पर धावा बोला था तो इस घड़ी को युद्ध की स्मृति चिह्न के रूप में ले लिया था।

यह घड़ी इससे पहले कभी बिक्री के लिए नहीं की गई थी पेश

नीलामी घर के अनुसार, समूह के सदस्यों में शामिल साजरेंट राबर्ट मिग्नाट घड़ी के साथ फ्रांस लौटे और उसे अपने रिश्ते के भाई को बेच दिया। यह घड़ी इससे पहले कभी बिक्री के लिए पेश नहीं की गई थी।

यह भी पढें   किसी भी नागरिक को बेघर होने अवस्था नहीं आएगी – प्रधानमंत्री बालेन

एक रिपोर्ट के मुताबिक नीलामी हाउस का आकलन है कि इस घड़ी को एक सुविनियर के तौर पर तब लिया गया था जब कुछ 30 फ्रांसीसी सैनिकों ने हिटलर के घर बर्गहोफ पर धावा बोला था। तब से लेकर अब तक इस घड़ी को कई पीढ़ियों ने खरीदा और बेचा है। इस नीलामी में हिटलर से जुड़ी अन्य चीजों को भी रखा गया। इसमें उसकी पत्नी ईवा ब्राउन की एक ड्रेस, नाजी अधिकारियों के हस्ताक्षर वाली फोटो शामिल थी।

यह भी पढें   राष्ट्रपति द्वारा सभी ८ अध्यादेश जारी

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *