Sun. Aug 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाणिज्य महादूतावास में धूमधाम से मनाया गया 76वां स्वतंत्रता दिवस

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर
भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज द्वारा धूमधाम के साथ 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। भारतीय बाणिज्य महादूत नीतेश कुमार ने ध्वजारोहण किए। इस अवसर पर राष्ट्रीय गान गाया गया। महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा दिए गए राष्ट्र के नाम संबोधन का पढा गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए थे।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री मो. लाल बाबू राउत, गृह तथा संचार मंत्री भरत साह सहित कई मंत्री, बिधायक, पर्सा जिला के सी. डी. ओ. एस. पी. सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग तथा भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के पदाधिकारी के परिवार के सदस्य उपस्थित थे

यह भी पढें   चिकित्सक संघ ने आंदोलन वापस लिया

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com