Sun. Nov 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत में बस ट्रक दुर्घटना में चार नेपाली मजदूरों की दुखद मृत्यु

 

१८ भदौ, काठमाडौं ।

भारत के बराबंकी जिला में रुकी हुई बस में  ट्रक के टक्कर मारने से  ४  नेपाली की मृत्यु हो गई है । दुर्घटना में २४ लोग घायल हो गए हैं ।  घायल में से ६ लोगों की अवस्था चिन्ताजनक बताई जा रही है।

रुपैडिहा से गोवा की ओर जा रही  बस को उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिला स्थित रामनगर थाना क्षेत्र के महंगुपुर गाँव के नजदीक  शनिबार सुबह ट्रक ने ठोकर मारा था ।

यह भी पढें   नशा मुक्त बिहार व बाल विवाह मुक्त भारत के लिए निकली साइकिल रैली, जोगबनी में हुआ भव्य समापन

टाइम्स आफ इन्डिया के अनुसार घायलों का बाराबंकी जिला अस्पताल और लखनउ स्थित ट्रमा सेन्टर में उपचार  हो रहा है ।

गोवा जा रही युपी९३बि.टि. ९९४४ नम्बर की डबल सीट की बस का टायर पन्चर होने के बाद सडक के किनारे रोक कर  चालक  टायर बदल रहा था । उसी समय ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दिया ।

टाइम्स आफ इण्डिया के अनुसार बस में करीब ६०  नेपाली मजदूर थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com