Sun. Nov 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजदूत नवीन श्रीवास्तव और गृह मन्त्री खाण ने विद्यालय परियोजना का संयुक्त रुप में किया उद्घाटन

 

भारत सरकार के अनुदान सहयोग में रुपन्देही जिला में निर्माण हुए विद्यालय परियोजना का उद्घाटन

काठमांडु, नेपाल, भाद्र 18, 2079 । नेपाल के लिए भारतीय राजदूत श्री नवीन श्रीवास्तव और नेपाल सरकार के माननीय गृह मन्त्री श्री बालकृष्ण खाण ने आज रुपन्देही जिला में विद्यालय परियोजना का संयुक्त रुप में उद्घाटन किया । इस परियोजना में रुपन्देही जिला के रोहिणी गांव पालिका, धकधई में अवस्थित श्री राम नरेश यादव आदर्श माध्यमिक विद्यालय के लिए निर्माण किया गया विद्यालय तथा प्रयोगशाला भवन है

यह भी पढें   सोने की कीमत में प्रति तोला ६,५०० रुपये की गिरावट

भारत–नेपाल विकास सहकार्य कार्यक्रम अन्तर्गत भारत सरकार के आर्थिक सहयोग में नेरु.२.०९ करोड की लागत में जिला समन्वय समिति रुपन्देही ने उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना के रुप में इस परियोजना का कार्यान्वयन किया है। यह परियोजना भारत के ७५ वर्ष स्वतंत्रता उत्सव मनाने के लिए की जा रही भारत सरकार द्वारा “India@75 आजादी का अमृत महोत्सव” अन्तर्गत इस वर्ष नेपाल में उद्घाटन किए गए ७५ परियोजनाओं में से एक है ।

यह भी पढें   राज्य का दायित्व है नागरिकों को उनकी समस्याओं से मुक्ति दिलाना –जीवन बहादुर शाही

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com