Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इस साल शारदीय नवरात्रि पर अद्भुत संयोग बन रहा

 

हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास की प्रतिपदा तिथि  को नवरात्रि शुरू होते और नवमी तिथि तक चलते हैं। इसे शारदीय नवरात्रि के नाम से भी जानते हैं। नवरात्रि में नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। नौ दिनों में मां आदिशक्ति की अराधना करने के लिए लोग कलश स्थापना भी करते हैं। खास बात यह है कि इस साल शारदीय नवरात्रि के पहले दिन खास संयोग बन रहा है, जिसके कारण इस दिन का महत्व और बढ़ रहा है। जानें शारदीय नवरात्रि शुभ मुहूर्त व अन्य खास बातें-

यह भी पढें   जिम्बाब्वे में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, चर्चित व्यवसायी सहित ६ लोगों की मृत्यु

नवरात्रि महत्व

शारदीय नवरात्रि को धर्म की अधर्म और सत्य की असत्य पर जीत का प्रतीक माना जाता है। मां दुर्गा के हर स्वरूप की कृपा से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। माता रानी अपने भक्तों को खुशी, शक्ति और ज्ञान प्रदान करती हैं।

शारदीय नवरात्रि 2022 कब से हो रहे शुरू

इस साल 2022 में शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर से शुरू होंगे, जो कि 05 अक्टूबर तक चलेंगे। साल में कुल चार नवरात्रि होती हैं जिसमें से 2 गुप्त और 2 प्रत्यक्ष नवरात्रि मनाए जाते हैं।

यह भी पढें   महाकाली नदी में जलस्तर बढ़ने की संभावना, सतर्क रहने का आग्रह

शुक्ल व ब्रह्म योग का अद्भुत संयोग

इस साल शारदीय नवरात्रि पर शुक्ल व ब्रह्म योग का अद्भुत संयोग बन रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 26 सितंबर यानी नवरात्रि के पहले दिन शुक्ल योग सुबह 08 बजकर 06 मिनट तक रहेगा। इसके बाद ब्रह्म योग शुरू होगा। ज्योतिष शास्त्र में शुक्ल व ब्रह्म में पूजा करना शुभ फलदायी माना गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com