Sun. Nov 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना खत्म नहीं हुआ कम हुआ है, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)

 

 

कोरोना वायरस महामारी के खात्मे को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक डॉ टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस का बड़ा बयान सामने आया है। डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने गुरुवार को यूनाइटेड नेशन जनरल असेंबली (UNGA) को बताया कि महामारी खत्म नहीं हुई है लेकिन इसका अंत दिखाई दे रहा है। दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामलों में और इससे होने वाली मौतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद से यह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या महामारी अब अपने आखिरी दौर में तो नहीं है।

डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा कि महामारी के अंत का मतलब यह नहीं कि हम इसके आखिरी दौर में हैं। हां, हम पहले से कहीं बेहतर स्थिति में हैं। दुनियाभर में साप्ताहिक मौतों की संख्या में गिरावट देखने को मिली है। जनवरी 2021 की तुलना में फिलहाल हम 10 फीसदी के आंकड़े पर हैं। दुनिया की दो तिहाई आबादी का टीकाकरण कर दिया गया है। जिसमें तीन चौथाई स्वास्थ्य कार्यकर्ता और बुजुर्ग लोग शामिल हैं।

यह भी पढें   राप्रपा महाधिवेशन :  खुलामंच में उद्घाटन , भृकुटीमंडप में बंद सत्र

डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा, दुनिया के अधिकांश देशों में लागू कोरोना प्रतिबंध समाप्त कर दिए गए हैं और जीवन फिर से महामारी के पहले जैसा दिखने लगा है। उन्होंने पुरानी मौत का जिक्र करते हुए कहा कि एक हफ्ते में 10 हजार मौतें बहुत ज्यादा हैं, इनमें से ज्यादातर मौतों को रोका जा सकता था। उन्होंने कहा कि अभी भी किसी-किसी देश में टीकाकरण में लंबा गैप है, विशेष रूप से निम्न और मध्यम आय वाले देशों में।

यह भी पढें   आईटी का दौर है और इसका इस्तेमाल करना चाहिए, नहीं तो चुनाव जीतना मुश्किल होगा –प्रचंड

उन्होंने आगे कहा, हमने ढाई साल का एक लंबा समय अंधेरी सुरंग में बिताया है और अब हमें उस सुरंग में प्रकाश की एक झलक दिखने लगी है। लेकिन अभी भी हमें एक लंबा सफर तय करना है और सुरंग में अभी अंधेरा है। कई बाधाएं हैं जिसपर हमने ध्यान नहीं दिया तो वो हमें परेशान कर सकती हैं। हम सभी को उम्मीद है कि हम यह कर सकेंगे और करेंगे। सुंरग के अंत तक पहुंचे महामारी को पीछे छोड़ देंगे। हमें आगे के रास्ते पर ध्यान केंद्रित करके और उद्देश्य और देखभाल के साथ महामारी के अंत तक पहुंचना है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 18 नवंबर 2026 बुधवार ³शुभसंवत् 2083

जब तक सभी सुरक्षित नहीं तब तक कोई सुरक्षित नहीं

उन्होंने कहा कि महामारी का आलम यह रहा है कि जब तक सभी सुरक्षित नहीं हैं तब तक कोई भी सुरक्षित नहीं है। इसका मतलब है कि हर किसी को जरूरत पड़ने पर सुरक्षित रहने के लिए दूरी, मास्क और वेंटिलेशन का उपयोग करने की आवश्यकता है। इसका मतलब है कि सभी लोगों तक सुरक्षा उपकरणों की पहुंच जरूरी है। उन्होंने कहा कि अभी भी कम आय वाले देशों में पूरी आबादी की तुलना में मात्र 19 फीसदी को ही टीके लग पाए हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com