Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हिजाब पहनने से इनकार के बाद ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी ने किया इंटरव्यू रद्द

 

सितम्बर 23

अमेरिकी महिला पत्रकार द्वारा हिजाब पहनने से इनकार करने के बाद, ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी ने गुरुवार को उसके साथ इंटरव्यू कैंसिल कर दिया यह घटना उस वक्त हुई है, जब ईरान में हिजाब कानूनों के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध हो रहा है। कुछ दिन पहले हिजाब कानून का विरोध करने पर एक महिला को पुलिस हिरासत में लिया गया था, जहां उसकी मौत हो गई थी।

यह भी पढें   अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ फीफा ने गुरुवार को नेपाल पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया

हिजाब पहनने से इनकार के बाद इंटरव्यू रद्द
बता दें कि CNN की पत्रकार क्रिस्टियन अमनपौर द्वारा हिजाब पहनने से मना करने के बाद, ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी का निर्धारित इंटरव्यू अचानक रद्द कर दिया गया। अमनपौर ने ट्वीट किया कि उन्हें हिजाब पहनने के लिए कहा गया, लेकिन इसे इनकार करने के बाद इंटरव्यू कैंसिल कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इंटरव्यू के दौरान राष्ट्रपति से देश में हो रहे प्रदर्शनों पर चर्चा की जानी थी, जिसमें पुलिस हिरासत में महिला की मौत सहित कई घटनाएं शामिल हैं। पुलिस हिरासत में महिला की मौत के बाद लोग प्रदर्शन के दौरान अपने हिजाब जला रही हैं।

यह भी पढें   ईरान–अमेरिका जंग में भी मजबूत रही भारत की अर्थव्यवस्था

राष्ट्रपति के इंतजार में बैठी रही पत्रकार
CNN की पत्रकार ने ट्वीट किया, ‘संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के लिए न्यू यार्क की अपनी यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति रायसी का अमेरिका में पहला इंटरव्यू होने जा रहा था। इंटरव्यू के लिए सारी तैयारियां हो चुकी थी।’ उन्होंने कहा कि वह इंटरव्यू के लिए 40 मिनट तक इंतजार करती रही, लेकिन राष्ट्रपति ने इंटरव्यू कैंसिल कर दिया। उन्होंने कहा कि करीब 40 मिनट बाद राष्ट्रपति के तरफ से एक व्यक्ति आया और हिजाब पहनने के लिए कहा, जिसे पत्रकार ने मना कर दिया। जिसके बाद इंटरव्यू को रद्द कर दिया गया।

यह भी पढें   क्या खत्म होगी प्रदेश सभा ? क्या है स्वर्णिम वाग्ले का प्रस्ताव, जिसने नेपाल की राजनीति में छेड़ दी नई बहस

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *