Sat. Sep 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बेतिया क्षेत्र के आर्करेष्ठाओ में असम के डिब्रूगढ़ की एक नाबालिग लड़की को खोजने के लिए छापामारी की गयी

 

आज दिनांक 26.11.2022 को मानव तस्करी रोधी इकाई मिशन मुक्ति फाउंडेशन, रेस्क्यू फाउंडेशन, बाल कल्याण समिति, महिला थाना बेतिया, लौरिया थाना, और चाइल्ड लाइन बेतिया द्वारा बेतिया क्षेत्र के आर्करेष्ठाओ में असम के डिब्रूगढ़ की एक नाबालिग लड़की को खोजने के लिए छापामारी की गयी।

असम की एक लड़की को कोई व्यक्ति को शादी का प्रलोभन दे कर ले आया था इसके लिए पीड़ित लड़की के माता पिता ने वहाँ एफआईआर दर्ज की थी।
लड़की के माता पिता ने इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा से संपर्क किया कि हमारी बच्ची को बिहार मे कोई व्यक्ति ले आया उसे खोजने की कृपा करें।
इसके बाद इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा द्वारा अपने गुप्त सूत्रों से पीड़ित का सुराग देने के लिए कहा।
तब एक गुप्त सूत्र ने जानकारी दी की लौरिया थाना क्षेत्र में एक जगह लगभग 20 लड़कीयां हैं जिसमे बंगाल असम की नाबालिग लड़कियाँ अभी जल्दी में ही आई है।
फिर प्लान बनाया गया जिसमें
मानव तस्करी रोधो इकाई मिशन मुक्ति फाउंडेशन, रेस्क्यू फाउंडेशन बाल कल्याण समिति, महिला थाना बेतिया,एएचटीयू बेतिया, लौरिया थाना, और चाइल्ड लाइन बेतिया द्वारा संदिग्ध आर्करेष्ठाओ पर छापा मारा

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन शाह ने की हाई अलर्ट की घोषणा, नागरिकों से सतर्क रहने की अपील

जिसमें 13 नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया गया तथा 01 नेपाल की लड़की भी रेस्क्यू की गयी जिसको बंधुआ बना कर रखा गया था
अरेक्रेस्था मालिकों को पुलिस दबिश डाल रही है।

इस रेस्क्यू ऑप्रेशन में सम्मिलित
मानव तस्करी रोधी इकाई क्षेत्रक मुख्यालय बेतिया कार्यालय 47वीं वाहिनी एसएसबी इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा, हवलदार राम कुमार, महिला कांस्टेबल मिकी कुमारी महिला कांस्टेबल मोनिका फौजदार
बाल कल्याण समिति बेतिया से आदित्य कुमार चेयर पर्सन, तथा सदस्य अजय कुमार जी।

यह भी पढें   जीवन का हर क्षण अनमोल है, इसे व्यर्थ न गंवाएँ : बिमल सरार्फ

महिला थाना से इंस्पेक्टर राणा रनविजय कुमार इंस्पेक्टर सतीश चन्द्र माधव एसआई सुधा कुमारी

मिशन मुक्ति फाउंडेशन दिल्ली से डाइरेक्टर वीरेंद्र कुमार सिंह तथा सदस्य दिलीप कुमार

रेस्क्यू फाउंडेशन दिल्ली से इंवेस्टिगेशन अधिकारी अक्षय कुमार

चाइल्ड लाइन से कोर्डिनेतर अल्फ्रेड सदस्य रोशा आरा सगीर अहमद रंजन श्रीवास्तव

लोरिया थाना से एसआई कैलाश कुमार, एसआई प्रभुराम, एसआई सियाराम, आरक्षी खुशबू मोर्या

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com