अर्जेन्टिना पहुँची फाइनल में
काठमांडू, २८ मंसिर

कतार में चल रहे फीफा विश्वकप में एकबार फिर अर्जेन्टिना ने क्रोसिया को ३–० से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है । गुरु और चेला लियोनल मेस्सी और जुलियन अल्भारेज ने प्रभावशाली प्रदर्शन कर अर्जेन्टिना ने दोहा के लुसेल रंगशाला में क्रोसिया को हरा दिया है ।
लियोनल मेस्सी को फुटबॉल के सबसे ज्यादा प्रतिष्ठित उपाधि जीतने का शायद यह अंतिम अवसर हो । उनके शानदार करियर में अभी तक यह सफलता नहीं मिली है ।
अर्जेन्टिना टिम के कान्छा स्ट्राइकर अल्भारेज शुरुआत में ह्याम्स्ट्रिङ के समस्या के साथ संघर्ष कर रही थी । लेकिन ३४वें मिनेट में क्रोसिया गोलरक्षक डोमिनिक लिभा कोभिच द्वारा फल करने के बाद अर्जेन्टिना ने पेनाल्टी पाया । लियोनल मेस्सी के गोल करने के बाद अर्जेन्टिना ने अग्रता बनाई ।
अर्जेन्टिना के लिए ये खेल क्रोसिया के साथ यह बहुत उत्कृष्ट बदला भी रहा । सन् २०१८ के विश्वकप समूह चरण में क्रोसिया ने अर्जेन्टिना को ३–० गोल पराजित किया था

