Wed. Oct 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिका में बर्फीले तूफान से 24 लोगों की मौत, बिजली आपूर्ति बाधित,लाखों लोग अंधेरे में

 

अमेरिका में बर्फीले तूफान से कम से कम 24 लोगों की मौत हो गयी. कई जगहों पर बर्फबारी में लोगों के फंसे होने से मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है. बिजली आपूर्ति बाधित होने से कई इलाकों में घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की बत्ती गुल हो गयी और लाखों लोगों के अंधेरे में रहने का खतरा पैदा हो गया है. घरों, वाहनों पर बर्फ की मोटी परत बिछ गई है. तेज हवाओं की वजह से कई जगहों पर पेड़ गिर गए और बिजली लाइन को भी नुकसान पहुंचा है.

तूफान की वजह से काफी विस्तृत क्षेत्र कनाडा के पास ग्रेट लेक्स से मैक्सिको की सीमा से लगे रियो ग्रांडे तक प्रभावित हुआ है. राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा कि मौसम संबंधी सलाह या चेतावनी के दायरे में अमेरिका की लगभग 60 प्रतिशत आबादी है और रॉकी माउंटेन के पूर्व से एपलाचियन तक तापमान सामान्य से काफी नीचे गिर गया है. विमानों की आवाजाही पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘फ्लाइटअवेयर’ के मुताबिक रविवार तड़के तक करीब 1,346 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं.

यह भी पढें   नेपाल–भारत क्रॉस बॉर्डर टूरिज्म कनेक्ट 2026 का आयोजन 9 से 11 कार्तिक तक

तूफान ने न्यूयॉर्क के बुफालो में सबसे ज्यादा तबाही मचायी है. लोगों तक पहुंचने के लिए आपात प्रतिक्रिया विभाग का अभियान भी बाधित हुआ है. बर्फ की मोटी परत बिछी होने के कारण शहर का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी बंद कर दिया गया है. अमेरिका में अधिकारियों ने मौत की वजह तूफान की चपेट में आने, कार दुर्घटना, पेड़ गिरने और तूफान के अन्य असर को बताया है. बुफालो क्षेत्र में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी. न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने बताया कि तूफान की वजह से बुफालो में आपात सेवा का अभियान भी ठप पड़ गया है. बुफालो नियाग्रा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा सोमवार को बंद रहेगा और बुफालो में प्रत्येक अग्निशमन ट्रक हिमपात में फंसा हुआ है.

यह भी पढें   हुंकार मधेश द्वारा २५ जिलों में 'संपर्क व्यक्ति' नियुक्त, 'हुंकार हुलाकी यात्रा' की तैयारी तेज

रविवार सुबह सात बजे हवाई अड्डे पर 43 इंच बर्फ जमी हुई थी. एंबुलेंस को पहुंचने में भी देरी हो रही है. एरी काउंटी के अधिकारी मार्क पोलोनकार्ज ने बताया कि अस्पताल पहुंचने में एंबुलेंस को तीन घंटे से ज्यादा वक्त लग रहा है. समय पर आपात सेवा के कर्मी उन्हें अस्पताल नहीं पहुंचा पाए. तूफान प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल करने में दिक्कतें आ रही हैं. ‘पावरआउटेजडॉटयूएस’ के मुताबिक रविवार सुबह आठ बजे तक तीन लाख घरों में बिजली आपूर्ति बाधित है.

यह भी पढें   सत्ता की आकांक्षा या समृद्धि का संकल्प? : कैलाश दास

नॉर्थ कैरोलाइना में 6600 घरों में बिजली आपूर्ति ठप है. बिजली विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अगले कुछ दिनों तक आपूर्ति प्रभावित रह सकती है. चीकटोवागा, न्यूयॉर्क में दो लोगों की मौत हो गई. ओहायो में तूफान से जुड़ी विभिन्न घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई. ओहायो में सड़क पर एक जगह करीब 50 गाड़ियां टकरा गईं. वहीं, एरी काउंटी, न्यूयॉर्क में विभिन्न दुर्घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई. मिसूरी और कंसास में अलग-अलग जगहों पर चार लोगों की मौत हो गई.

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com