Sat. May 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रपति चयन को लेकर प्रचण्ड और ओली बीच मुलाकात

 

काठमांडू, ५ फागुन –

 

प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड और नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली के बीच राष्ट्रपति निर्वाचन के बारे में चर्चा हुई है ।
माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष समेत रहे प्रचण्ड से मिलने ओली वृहस्पतिवार की सुबह बालुवाटार पहुँचे । भेंट में राष्ट्रपति के निर्वाचन को लेकर हुई चर्चा में किसी तरह की कोई सहमति नहीं होने की बात सामने आई है ।
एक नेता के अनुसार प्रधानमन्त्री प्रचण्ड राष्ट्रपति में राष्ट्रीय सहमति की तलाश पर जोड़ देने की बात कह रहे हैं ।

यह भी पढें   बागमती नदी किनारे के बस्तियों को हटाने का काम शुरु

एक नेता ने बताया कि एमाले अध्यक्ष ओली ने १० पुस में हुए सहमति के अनुसार आगे बढ़ने की बात कही थी । कांग्रेस द्वारा दिए गए समर्थन को देखावटी कहते हुए ओली ने कहा कि सरकार के गठन के क्रम में जो सहमति हुई थी उसके अनुसार ही आगे बढ़ा जाए ।
माओवादी के एक पदाधिकारी का कहना है कि हम तो कह रहे हैं कि राष्ट्रीय सहमति खोजें । लेकिन वो कह रहे हैं कि हम जो नाम दें रहे हेैं उसी में सहमति होनी चाहिए । वैसे आज के इस मुलाकात में भी कोई सहमति नहीं हुई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *