प्रधानमन्त्री प्रचण्ड तथा रवि लामिछाने के बीच भेटवार्ता
काठमांडू, ८ फागुन –
नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ और राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के सभापति रवि लामिछाने के बीच मुलाकात हुई है । सूत्रों के अनुसार सोमवार की सुबह प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में प्रचण्ड और लामिछाने के बीच मुलाकात हुई है ।
माओवादी पदाधिकारी बैठक से पहले प्रचण्ड और लामिछाने के बीच राष्ट्रपति के चुनाव और चितवन २ में होने उपनिर्वाचन के विषय में भी बातचीत हुई है । राष्ट्रहित के विषय में सत्ता गठबन्धन को मजबूत बनाने के विषय में भी बातचीत हुई । लामिछाने के गृहमन्त्री पद से राजीनामा देने के बाद उनकी नेतृत्व की पार्टी सरकार से बाहर हो चुकी है । यद्यपि सरकार को रास्वपा ने समर्थन दे रखा है ।

