Mon. Jun 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश प्रदेश के मिथिला क्षेत्र के प्रसिद्ध जलेश्वर महादेव का पांच दिवसीय शिवरात्री महोत्सव सम्पन्न

 

नवीन कुमार नवल/जलेश्वर, महोत्तरी । मिथिला के चार धाम के रूप में प्रसिद्ध महादेव में से एक जलेश्वर महालिंग राजा जनक एवम जानकी सीता द्वारा पूजित महादेव मन्दिर है। इस मंदिर का खोज उद्धार स्वामी जगदीशनाथ द्वारा किया गया है ,साथ ही इसका धार्मिक स्थल का संबंध सोनागढ़ी (सोनोषडा) एवम मटिहानी के मलंग स्थान, तस्मइआ बाबा के साथ हैं।इसी को ध्यान में रखकर बृहत शोभा यात्रा निकाली गई है,ये शोभा यात्रा पांच कोश 25 गांव के प्रमुख धर्म स्थल रानी रतबारा के लक्ष्मी नारायण मंदिर, मड़ई के के मांडव मन्दिर, डामही महेशपुर के काली, बिशहर मंदिर अनैएठा के ट्ठारेस्वर मन्दिर, सोनुखरा के सोनागढी,पिपरा के शिवमन्दिर , मटिहानी के लक्ष्मी नारायण मंदिर मलंग बाबा होते हुए जलेश्वर तक यात्रा किया गया जिससे सैकड़ो लोग भाग लिया इस अवसर पर सभी लोगो में आस्था काफी बढा
गया है
इस शिवरात्री महोत्सव भव्यता प्रदान करने हेतु सेना के द्वारा सेना स्थापना के 260ठो दिवस पर विशेष संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया,उसके बाद मन्दिर के गुंबज के दाएं बाएं नेपाल का झंडा एवम ॐ का चिन्ह प्रदान किया गया साथी रुद्राक्ष माला भी पुजारी को भेट चढाई गई। कुल मिलाकर इस शिवरात्री महोत्सव को भव्यता के मानने की परम्परा को बढ़ा कर पर्यटकिए हिसाब से आगे बहाने की योजना है देखना है कि यहां के लोगों का सहयोग कितना मिल पायेगा ये आने वाले समय ही बताएगा।इस महोत्सव में नेपाल भारत के हजारों स्रधालु भक्त भाग लिया करते हैं।

यह भी पढें   डॉ. नरेश शाक्य द्वारा लिखित एक महत्वपूर्ण शोधपरक पुस्तक का लोकापर्ण

इस यात्रा में उमड़े श्रद्धालु के साथ जलेश्वर के मेयर सुरेश साह, महोत्तरी के अध्यक्ष दिलीप कुमार पांडेय, पूर्व अध्यक्ष सुनिल कुमार राय, पिपरा के अध्यक्ष के प्रतिनिधि, मटिहानी के मेयर हरी प्रसाद मंडल के साथ डाक्टर विजय सिंह द्वारा भव्य स्वागत किया गया था साथ ही गांव में पड़ने वाले महोत्तरी गा.पा. वाडा 4 के अध्यक्ष संजय पांडेय, 3 के दास जी,2 के संजय यादव,1के सिंह जी जलेस्वर 1 अनिल झा आदि द्वारा भी स्वागत किया गया था इस शिवरात्री महोत्सव का अध्यक्ष रमण चौधरी के ओर जलाभिषेक अच्छी व्यवस्था के रूप में सभी लोगो को कम समय दर्शन हो पाया है उसके बाद पहली बार सेव जलेश्वर के सम्पूर्ण टीम के अथक प्रयास से महा रुद्राअभिषेक पाठ समूर्ण रात्रि जागरण करके मनाया गया
जल अभिषेक में मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सरोज यादव, पर्यटन मंत्री सुरीता यादव, सामाजिक विकास मंत्री सुरिता साह ने भी दर्शन किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *