इंडो नेपाल टी 20 क्रिक्रेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी व मुख्य पार्षद ने केक काटकर किया शुभारंभ
पहले मुकाबले में अररिया ने नेपाल को हराया
माला मिश्रा जोगबनी अररिया ( सीमा क्षेत्र)
सीमावर्ती अररिया जिला क्रिकेट एशोसियेशन द्वारा मान्यता प्राप्त प्रशांत क्रिकेट क्लब द्वारा जोगबनी उच्च विद्यालय के ग्राउंड में आयोजित इंडो नेपाल टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार को शुभारंभ किया गया । शुभारंभ के अवसर पर अतिविशिष्ट अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार अलवेला व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शुभांक मिश्रा तथा मुख्य अतिथि के तौर पर पंहुची जोगबनी नगर परिषद की मुख्य पार्षद रानी देवी को आयोजको द्वारा बुके व शॉल देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर अन्य अतिथियों में वार्ड पार्षद प्रभात सिंह, बासु दा , जीआरपी थानाध्यक्ष रामबच्चन सिंह, मिर्तुंजय पाण्डेय, ओमप्रकाश पाण्डेय, नागेश्वर यादव, अनिल झा ,शत्रुघ्न यादव, दिवाकर दुबे, कुंदन पोद्दार आदि उपस्थित थे ।
अररिया ने नेपाल को 84 रनों से किया पराजित
वही मंगलवार को हुए उद्घाटन मुकाबले में नेपाल की एमसीसी टीम ने टॉस जीतकर अररिया की टीम को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया ।अररिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आदित्य के 75 रनों की पारी व जयलाल मुर्मू के 26 गेंदों में 63 रनों की पारी की बदौलत 167 रन बनाये । जवाब में खलने उतरी एमसीसी नेपाल की टीम 16 ओवर में ही 83 रन बनाकर ऑल आउट हो गई । अमन यादव ने तीन विकेट व जयलाल मुर्मू ने दो विकेट लिये । जयलाल मुर्मू को उनके ऑलराउंड खेल के लिये पूर्व वार्ड पार्षद अब्दुल वाहिद के हाथों मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया । इस अवसर पर इस प्रतियोगिता के अध्यक्ष दारा सिंह, उपाध्यक्ष दिनेश साह, सचिव रमेश चौधरी, मीडिया प्रभारी खुशबू दुबे, अमित सिंह, बदरुजम्मा आदि काफी सक्रिय दिखे ।




