चीनी राजदूत छन् सङ ने प्रधानमन्त्री से मुलाकात की
काठमांडू, १० फागुन –
चीनी राजदूत छन् सङ ने प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड से मुलाकात की है । प्रधानमन्त्री प्रचण्ड से मिलने के लिए राजदूत सङ बालुवाटार पहुँचे थे ।
प्रचण्ड के स्वकीय सचिव रमेश मल्ल के अनुसार, आज सुबह चीनी राजदूत सङ बालुवाटार पहुँचे । कुछ ही दिन पहले ही चीनी राजदूत सङ ने नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली से भी मुलाकात की थी ।
५फागुन गते ओली से मिलने के लिए वो बालकोट ही पहुँचे थे । राष्ट्रपति के मनोनयन दर्ता होने का समय अब नजदीक आ रही है । राजदूत सङ इन मुलाकातों में दिलचस्पी ले रहे हैं ।
१३ फागुन को राष्ट्रपतिको मनोनयन दर्ता होनी है लेकिन अभी तक दलों में उम्मीदवारों को लेकर सहमति नहीं बना पाए हैं ।

