Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सत्ता गठबन्धन से जसपा के रामसहाय प्रसाद यादव तथा एमाले से उपाध्यक्ष अष्टलक्ष्मी शाक्य ने उपराष्ट्रपति के लिए उम्मीदवारी दी

 

काठमांडू, २७ फागुन –

 

 

जनता समाजवादी पार्टी, नेपाल से संसदीय दल के नेता रामसहायप्रसाद यादव ने उपराष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी दर्ता करवाई है । शनिवार संसद भवन में पहुँचकर १० दलीय गठबन्धन की ओर से उन्होंने उपराष्ट्रपति पद में अपनी उम्मीदवारी दर्ता की है । उम्मीदवारी दर्ता के क्रम में जसपा के नेताओं के साथ नेकपा (एकीकृत समाजवादी) पार्टी से प्रमुख सचेतक प्रकाश ज्वाला भी सहभागी थे ।
निर्वाचन आयोग ने आज उपराष्ट्रपति के लिए मनोनयन दर्ता करने का समय दिया था । आज दोपहर २ बजे तक उम्मीदवारी दर्ता करने की समय सीमा थी । प्रस्तावक में जसपा नेता अशोककुमार राई, प्रदीप यादव, किशान श्रेष्ठ, शक्ति बस्नेत, रमेशजंग रायमाझी हैं तो वही समर्थक में रेखा यादव, अम्बिका काफ्ले, प्रकाश ज्वाला, खिमलाल देवकोटा, भानुभक्त जोशी हैं । उम्मीदवारी दर्ता करने के बाद सञ्चारकर्मी से बात करते हुए उम्मीदवार यादव ने प्रतिवद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि निर्वाचित होते हैं तो देश की संविधान रक्षा करने, संव्द्धन करने तथा राष्ट्रीय एकता के लिए पहल करेंगे ।
नेकपा एमाले से पार्टी की उपाध्यक्ष अष्टलक्ष्मी शाक्य ने उपराष्ट्रपति में उम्मीदवारी दी है । उनके प्रस्तावक में अध्यक्ष केपी शर्मा ओली, उपाध्यक्ष सुवासचन्द्र नेम्वाङ, छविलाल विश्वकर्मा, गोकर्ण बिष्ट, रघुवीर महासेठ हैं तो वहीं समर्थक में कृष्णगोपाल श्रेष्ठ, महेश बर्तौला, तुलसा दाहाल, भगवती न्यौपाने, यशोदा रिजाल हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com