Tue. Oct 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उपेन्द्र यादव की जीत पर निकला हाथी जुलूस,

 


जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर । जनता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व उप प्रधानमंत्री उपेन्द्र यादव को बारा क्षेत्र दो से चुनाव जीतने के बाद बुधवार को जसपा के कार्यकर्ताओं ने हाथी,घोड़ा के साथ विशाल जुलूस निकाला। जुलूस में उपेन्द्र यादव के साथ मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सरोज यादव के अलावा पार्टी के कई मंत्री,बिधायक, पार्टी के आला पदाधिकारी तथा आम कार्यकर्ता शामिल हुए। सैकड़ों चार पहिया वाहन के साथ हाथी, घोड़ा भी जुलूस में शामिल था।विजय जुलूस में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त था। जुलूस में शामिल जसपा के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अधीर लगा कर एक दूसरे को ख़ुशी का इजहार किया। यहां उल्लेखनीय है कि बारा दो से जसपा से सांसद बने राम सहाय यादव को उपराष्ट्रपति बनने के बाद सीट रिक्त हो गया था।इस उप चुनाव में उपेन्द्र यादव ने जनमत पार्टी के उम्मीदवार शिव चंद्र कुशवाहा को5081मतो से हराया है। उपेन्द्र यादव को28515मत मिले वहीं कुशवाहा को 23324मत ही मिले। नेकपा एमाले के उम्मीदवार पुरुषोत्तम पौडेल को10126मत ही मिले। देश भर में इस चुनाव की चर्चा थीं। उपेन्द्र यादव की जीत के बाद उपेन्द्र यादव ने यह साबित करने में सफल रहे कीलें अभी भी मधेश के सर्वमान्य नेता हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com