Tue. Jul 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिधायक संसदीय कोष से घाट का शिलान्यास

 

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर । बुधवार को राजविराज के भगवती मंदिर सरोवर में घाट का शिलान्यास बिधायक किरण कुमारी साह द्वारा किया गया। राजविराज शहर के मध्य में अवस्थित भगवती सरोवर में बड़ी संख्या में छठ व्रती छठ पूजा करते हैं। घाट के निर्माण तथा सौन्दर्यीकरण होने से छठ व्रतियों को छठ पूजा करने में सहुलियत होगी। बिधायक किरण कुमारी साह ने कहा कि घाटनिर्माण में 19लाख 50हजार की लागत आयेगी।इस शिलान्यास के अवसर पर वार्ड अध्यक्ष सुभाष यादव, गुड्डू दास, जसपा के युवा नेता शैलेन्द्र यादव, संतोष कुमार साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed