Sat. Jul 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फॉक्सकॉन संस्थापक गौ द्वारा ताइवान के राष्ट्रपति चुनाव में लड़ने की धोषणा

 

काठमांडू, ११ भादव
फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप के संस्थापक टेरी गौ ने सोमवार को घोषणा की कि वह २०२४ में एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में ताइवान के राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ेंगे । ताइवान में अगले साल जनवरी में राष्ट्रपति चुनाव होने वाला है । जिसमें ताइवान के उपराष्ट्रपति लाई चिंग–ते पहले ही अपनी दावेदारी पेश कर चुके हैं । लाई चिंग–ते राष्ट्रपति त्साई इंग–वेन की डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के सदस्य हैं ।
वैसे इस बार देश की उप–राष्ट्रपति विलियम लाई भी चुनावी मैदान में हैं और वो काफी मजबूत स्थिति में हैं । ऐसे में फॉक्सकॉन के अरबपति पूर्व प्रमुख के लिए ये चुनाव आसान नहीं होने वाला है । उन्होंने पिछली बार चीन समर्थक पार्टी की तरफ से उम्मीदवार बनने की कोशिश की थी, उसका भी खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ सकता है ।
टेरी गौ एक ताइवानी अरबपति व्यवसायी हैं । इसके साथ ही दुनिया की प्रमुख फोन कंपनी एप्पल इंक की आपूर्तिकर्ता फॉक्सकॉन के संस्थापक भी हैं । इससे पहले २०१६ में, गौ ने फॉक्सकॉन से इस्तीफा दे दिया और राष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी पेश की थी । इस दौरान ही वह ताइवान की मुख्य विपक्षी पार्टी कुओमिन्तांग (केएमटी) में शामिल हो गए थे । वह चुनाव हार गए थे ।

यह भी पढें   डॉ. गोविंद केसी की मांगों पर विचार करने के लिए सरकार सकारात्मक : मंत्री सस्मित पोखरेल

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed