Wed. Jul 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज जी 20 का अंतिम दिन, जानिए आज का आयोजन

 

नई दिल्ली 10 सितम्बर

आज जी20 सम्मेलन में होंगे ये कार्यक्रम
G20 Summit Schedule आज भारत में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन का दूसरा और आखिरी दिन है। पूरी दुनिया की निगाहें नई दिल्ली पर हैं। आज वैश्विक नेता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। भारत मंडपम में कार्यक्रमों के सफल आयोजन के बाद आज G20 Summit का समापन हो जाएगा और दुनियाभर के नेता अपने अगले पड़ाव के लिए प्रस्थान करेंगे।

विश्व नेता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे
सुबह 9:40 से 10:15 बजे: भारत मंडपम में नेताओं और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुखों का आगमन।
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्कः नई दिल्ली में शानदार तरीके से चल रहे जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit Delhi) का आज दूसरा और आखिरी दिन है। भारत में चल रहे इस सम्मेलन को दुनियाभर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। इसमें India-Middle East-Europe Economic Corridor सहित कई अहम फैसले लिए गए।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 30 जून 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

आज सम्मेलन में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। आइये जानते हैं कब-कौन सा आयोजन होगा।

सुबह 8:15 से 9:00 बजे तक: राजघाट पर नेताओं और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों का आगमन और राजघाट में लीडर्स लाउंज के अंदर शांति दीवार पर हस्ताक्षर।

सुबह 9:00 से 9:20 बजे: विश्व नेता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे, जिसके बाद महात्मा गांधी के पसंदीदा भक्ति गीतों का लाइव प्रदर्शन होगा। इसके बाद, नेता और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख भारत मंडपम के लीडर्स लाउंज में जाएंगे।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – फ्रांस का अंतिम १६ में प्रवेश

सुबह 9:40 से 10:15 बजे: भारत मंडपम में नेताओं और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुखों का आगमन।

सुबह 10:15 बजे से सुबह 10:30 बजे तक: भारत मंडपम के साउथ प्लाजा में वृक्षारोपण समारोह।

सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक: G20 शिखर सम्मेलन के तीसरे सत्र ‘वन फ्यूचर’ का आयोजन होगा, जिसके बाद G-20 नई दिल्ली घोषणा पत्र को अपनाया जाएगा। इसके बाद शिखर सम्मेलन का समापन समारोह होगा।

समारोह के समापन के बाद वैश्विक नेता भारत मंडपम से प्रस्तान करेंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed