Mon. Oct 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा ने रेस्क्यू ओपरेशन में दो नाबालिग लड़कीयों का किया उद्धार तीन आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तार

 

मानव तस्करी रोधी इकाई क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी बेतिया कार्यालय 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल रक्सौल और मिशन मुक्ति फाउंडेशन के द्वारा एनसीपीसीआर के निर्देश पर दो आर्केस्ट्राओ पर छापा मारा गया। जिसमे कुमारबाग थाना क्षेत्र के लोहियारिया चौक से न्यू पायल म्यूजिक ग्रुप से एक नाबालिग लड़की व बंगाल के हरपुरवा केनिन निवासी बांकीबुल्ला को आर्केस्ट्रा से मुक्त कराया गया तथा आर्केस्ट्रा संचालक दीपेन्द्र कुमार उर्फ धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया गया। वही गोपालपुर थाना क्षेत्र के बैसखवा चौक से मंजूर आलम के आर्केस्ट्रा से भी एक नाबालिग लड़की को मुक्त कराया गया। एसएसबी क्षेत्रक मुख्यालय बेतिया 47 वीं वाहिनी के मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि मानव तस्करी रोकथाम और आर्केस्ट्रा में नाबालिग लड़कियों के शोषण की रोकथाम के लिए “निर्भया सुरक्षित” के नाम से एक अभियान चलाया गया।

यह भी पढें   चितवन में तीन महीने में 3,062 लोगों को वंशज के आधार पर मिली नागरिकता

जिसमें मानव तस्करी रोधी इकाई क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी बेतिया कार्यालय 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल रक्सौल द्वारा बेतिया पुलिस थाना, महिला थाना बेतिया मिशन मुक्ति फॉउंडेशन दिल्ली , रेस्क्यू और रिलीफ फॉउंडेशन प. बंगाल, प्रयास जुवेनाइल , बाल कल्याण समिति बेतिया शामिल थे।

टीम को देख आर्केस्ट्रा संचालक ने भागने कि कोशिश की जिसे इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा व पुलिस बल के सहयोग से पकड़ा गया ।
काउंसिलिंग में पीड़िता द्वारा बताया गया कि ऑर्केस्ट्रा संचालक उसे अश्लील नृत्य के लिए मोटी रकम लेकर भेजता था।पीड़िता को उसके किसी रिश्तेदार द्वारा ऑर्केस्ट्रा संचालक के पास बेचा गया था। वही दूसरी पीड़ित लड़की को उसके घर के रिश्तेदारों ने उसकी गरीबी का फायदा उठाते हुए उसे इस कार्य में झोंक दिया था। उन्होंने बताया कि दोनों पीड़ित लड़िकयों का मेडिकल करा कर ऑर्केस्ट्रा संचालकों को पर एफआईआर दर्ज किया गया और, पीडिता लड़कियों को आश्रय गृह भेजा गया।
पकड़ाए आर्केस्ट्रा संचालकों को जेल भेज दिया गया।

यह भी पढें   ईरान से आपूर्ति बंद होने पर पाकिस्तान में एलपीजी गैस की कीमतों में भारी उछाल

इस रेस्क्यू टीम में इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा, स.उप निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा, हवलदार अरविंद द्विवेदी, कांस्टेबल प्रियांशु, कांस्टेबल एस. उमा ।
बेतिया पुलिस थाना इंस्पेक्टर एससी माधव व पुलिस बल ,महिला थाना बेतिया से सब इंस्पेक्टर सुधा कुमारी वनमिशन मुक्ति फॉउंडेशन से डाइरेक्टर वीरेंद्र कुमार, रेस्क्यू फॉउंडेशन से दिलीप कुमार प्रयास जुवेनाइल से पवन कुमार व अनुप्रिया विलियम, तथा जिला बाल संरक्षण ईकाई बेतिया के अजय कुमार, राजीव गिरी,थानाध्यक्ष अनुज कुमार पाण्डेयआदि सामिल थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com