Thu. Jul 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगन्ज मे ९ जेष्ठ नागरिकों का सम्मान

 

SAM_9721नेपालगन्ज,(बाँके) पवन जायसवाल, श्रावण ७ गते ।
बाँके जिला के हिरमिनिया के पूर्ब गाबिस अध्यक्ष आशिक अली शेष के साथ ९  जेष्ठ नागरिकों को श्रावण ७ गते बुद्धवार को सम्मान किया गया ।
बास और हिरमिनिया गाबिस के आयोजन में सम्पन्न जेष्ठ नागरिक सम्मान कार्यक्रम में उन लोगों को सम्मान किया गया ।
गाबिस के सभी वार्ड के ६५ से ८२ बर्ष तक के ९ जेष्ठ नागरिक थे ।
इसी तरह सम्मानित होने वालों में वार्ड नं.३ के निवासी ८२ बर्ष के पूर्ब गाबिस अध्यक्ष आशिक अली शेष, वार्ड नं. १ के लखन कुर्मी, वार्ड नं. २ के बच्ची पासी, वार्ड नं. के भिन्ना पठान, वार्ड नं. ५ की चौधराईन कोरी, वार्ड नं. ६ के छेदना खटिक, वार्ड नं. ७ के रियासत अली शेष, वार्ड नं. ८ के हरिषचन्द्र ठाकुर और वार्ड नं. ९ के कैलाशा अहिर रहे है ।

यह भी पढें   पत्रकार खेम भंडारी को गिरफ्तार

जेष्ठ नागरिकों को गाबिस अध्यक्ष तथा सचिव ऋषिराज गौतम लगाएत अतिथियों ने दोसल्ला ओढाकर सम्मान किया था  । कार्यक्रम में सचिव गौतम ने जेष्ठ नागरिकों को सम्मान करके में खुद सम्मानित हुयें है बताया ।
कार्यक्रम में सम्मानित पूर्ब गाबिस अध्यक्ष आशिक अली शेष ने जेष्ठ नागरिकों को सम्मान करके सामाजिक दायित्व बहन किया कै कहकर  धन्यवाद ज्ञापन किया ।SAM_9725
इसी तरह कार्यक्रम में नेपाली का“ग्रेस के बाबुलाल यादव, एमाले के राजेन्द्र बर्मा, राप्रपा के लल्लन प्रसाद  पाण्डे, माहा तरकारी उत्पादन सहकारी संस्था के अध्यक्ष निरञ्जन सोंढी, श्री नेपाल राष्ट्रीय प्राथमिक बिद्यालय के राम आधार सिंह, हिरमिनिया स्वास्थ्य चौकी के ईञ्चार्ज कृष्णबहादुर के.सी,पूर्ब गाबिस सचिव सन्तराम बिश्वकर्मा लगाएत लोगो ने कार्यक्रम मे अपना–अपना विचार रक्खा था ।

यह भी पढें   बेल्जियम की जीत सेनेगल फीफा विश्वकप से बाहर

बास के कार्यकारी निर्देशक नमस्कार शाह ने सञ्चालन किया  कार्यक्रम में स्वागत तथा उद्धेश्य पर प्रकाश अध्यक्ष राजु लामिछाने ने डाला था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *