Fri. Aug 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत-नेपाल कमला मैत्री का हुआ गठन

 

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। शनिवार को धनुषा जिला के पोरताहा में भारत-नेपाल कमला मैत्री का गठन विचार गोष्ठी के बाद किया गया। कमला वचाव अभियान के संयोजक बिक्रम यादव की अध्यक्षता तथा प्रो.डा.विद्यानाथ झा के प्रमुख आतिथ्य में संपन्न इस एक दिवसीय गोष्ठी संपन्न हुई।इस गोष्ठी के प्रमुख वक्ता कमला सिंचाई के डि.ई.वीरेन्द्र यादव थे। उन्होंने कहा कि भारत तथा नेपाल के साझा प्रयास से ही सदा नीरा कमला नदी के अस्तित्व को वचाया जा सकता है। मिथिलांचल में कमला को देवी के रूप में पूजा की जाती है। मल्लाह का कुल देवी कमला है। उन्होंने कहा कि नेपाल के धनुषा, सिरहा तथा बिहार के मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर जिला के पचास लाख आबादी इससे प्रभावित हैं। कमला नदी से निकली नहर की पानीसे दोनो देश के इन जिलों में धान,तेलहन,दलहन की प्रचुर उपज होती थी। लेकिन आज उपज कम हो रहा है।

यह भी पढें   शव से कान की बाली निकालने के आरोप में दो व्यक्ति हुए गिरफ्तार

गोष्ठी के बाद प्रो.डा.बिद्या नाथ झा की अध्यक्षता में 51सदस्यीय भारत -नेपाल कमला मैत्री का गठन किया गया।जिसमें उपाध्यक्ष बिक्रम यादव,’जल प्रहरी'(नेपाल), सचिव, अजित कुमार मिश्रा,(भारत), सचिव,विनोद महरा(नेपाल), कोषाध्यक्ष, इंदिरा कुमारी (भारत), कोषाध्यक्ष, चांदनी कुमारी(नेपाल), को बनाया गया।इसी तरह अर्जुन मंडल, विनोद श्रेष्ठ, भोगेंद्र साह,श्री प्रसाद यादव,राम नाथ यादव,मनोज यादव को सदस्य मनोनीत किया गया है। इसी तरह मीडिया संयोजक नरेश चन्द्र बरबरिया, रिसर्चर/दस्तावेजीकरण संयोजक देवनारायण यादव, संयोजक इंद्र मोहन चौधरी (भारत), महिला प्रकोष्ठ के संयोजक प्रतिभा मंडल, सचिव रिता साह,सदस्य संगीता ठाकुर को भी जिम्मेदारी दी गयी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com