Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में आतंकवादी हमला, 14 सैनिको की मौत

 

इस्लामाबाद/कराची: 4 नबम्बर

 

पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया, जिसमें में कम से कम 14 सैनिक मारे गए।बलूचिस्तान में शुक्रवार को हुआ आतंकवादी हमला इस साल का सबसे वीभत्स हमला माना जा रहा है, जिसमें पाकिस्तानी सेना के सबसे ज्यादा सैनिक मारे गए हैं। पाकिस्तानी सेना की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, आतंकवादियों ने यह हमला उस वक्त किया, जब सैनिकों के दो वाहन पसनी से ग्वादर जिले के ओरमारा इलाके में जा रहे थे।

यह भी पढें   महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों में छिपा है भारत के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग

बयान के मुताबिक, इलाके में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है और इस जघन्य कृत्य को अंजाम देने वाले अपराधियों को पकड़कर न्याय के कठघरे में लाया जाएगा। सेना की मीडिया शाखा ने हालांकि हमले के बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी। पाकिस्तान सेना की मीडिया शाखा ने कहा, ‘3 नवंबर 2023 को ग्वादर जिले के पसनी से ओरमारा की ओर जा रहे सुरक्षा बलों के दो वाहनों पर आतंकियों ने घात लगाकर फायरिंग शुरू कर दी।’

यह भी पढें   स्वराज्य : वैदिक और आधुनिक चिंतन के परिप्रेक्ष्य में : केशवप्रसाद चौलागाईं (धर्माचार्य)

पहले भी हुए हैं हमले
इससे पहले सितंबर के अंत में बलूचिस्तान के सुदूर जिले मस्तुंग में आत्मघाती हमलावर ने एक जुलूस को निशाना बनया था। इसमें पुलिसकर्मी समेत 60 लोगों की मौत हो गई थी। 60 अन्य लोग घायल हुए थे। ISPR के मुताबिक जुलाई में उत्तरी बलूचिस्तान में झोब गैरीसन पर सुबह-सुबह हमले में 12 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com