Sat. Oct 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्वास्थ्य मन्त्री बस्नेत ने टिचिङ में उपचाररत घायलों से मुलाकात की

 

काठमांडू, २३ कात्तिक – पश्चिम नेपाल में आए विनाशकारी भूकम्प में जो लोग गम्भीर रुप से घायल हुए हैं उनसे मिलने के लिए स्वास्थ्य मन्त्री मोहन बहादुर बस्नेत ने मिलकर स्वास्थ्य अवस्था के बारे में जानकारी ली है । मन्त्री बस्नेत ने कल ही उपचाररत १० लोगों से मिलकर उनकी स्वास्थ्य अवस्था के बारे में जानकारी ली है ।
कात्तिक १७ गते जाजरकोट में आए भूकम्प में गंभीर रुप से घायलों को और उपचार के लिए त्रिवि शिक्षण अस्पताल (टिचिङ) लाया गया था । उपचाररत घायलों में से एक की शल्यक्रिया की गई है ,एक को आईसियू में रखकर उपचार किया जा रहा है और बाकी आठ लोगों का भी उपचार अस्पताल में किया जा रहा है ।
मन्त्री बस्नेत ने आईसियू में उपचाररत घायलों और उनके रिश्तेदारों से मिलकर उपचार तथा स्वास्थ्य अवस्था के बारे में जानकारी ली थी । साथ ही उन्होंने चिकित्स से कहा कि उपचार में किसी तरह की कोई कसर न रखें । उपचार निशुल्क किया जाएगा इसका निर्णय पहले ही किया जा चुका है ।

यह भी पढें   एनएमबी बैंक के मुनाफे में 27.11 प्रतिशत की वृद्धि, पहली तिमाही में 116 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com