Fri. Jul 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दुर्गा प्रसाई का आन्दोलन आज से तीनकुने में, प्रशासन ने दी चेतावनी

 

काठमांडू, २४ नवम्बर । राष्ट्र, राष्ट्रीयता, धर्म, संस्कृति और नागरिक वचाव अभियान के नाम से आन्दोलन शुरु करनेवाले दुर्गा प्रसाई समूह ने कहा है कि आज से आन्दोलन तीनकुने में की जाएगी । आन्दोलन की पहले बल्खु क्षेत्र में प्रदर्शन हुआ था । आन्दोलन में सहभागी जनसभा को सम्बोधन करते हुए प्रसाई ने कहा था कि व्यवस्था किये आन्दोलन रुकनेवाला नहीं है ।
लेकिन जिला प्रशासन कार्यालय काठमांडू ने कहा है कि प्रसाई समूह को तीनकुने क्षेत्र में आन्दोलन करने की अधिकार नहीं है । इस क्षेत्र में आन्दोलन का कार्यक्रम ना करने के लिए प्रशासन ने प्रसाई को चेतावनी दी है । तीनकुने क्षेत्र को आन्दोलन क्षेत्र घोषणा होते ही जिला प्रशासन कार्यालय काठमांडू ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि अगर इस क्षेत्र में प्रदर्शन किया जाता है तो कानून कार्यन्वयन की जाएगी और प्रदर्शनकारियों के ऊपर कारवाही की जाएगी ।
काठमांडू जिला प्रशासन के सहायक प्रमुख जिला अधिकारी एवं प्रवक्ता रवीन्द्र प्रसाद आचार्य ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है– ‘राष्ट्र, राष्ट्रीयता, धर्म, संस्कृति और नागरिक वचाव अभियान ने कार्यक्रम समापन के दौरान पत्रकार सम्मेलन मार्फत उत्तेजक, अराजक, हिंसात्मक, ध्वंसात्मक गतिविधि के लिए प्रेरित किया है और स्थानीय प्रशासन से समन्वय किए बिना ही शुक्रबार से काठमांडू स्थित तीनकुने में प्रदर्शन करने का घोषणा किया, निषेधित क्षेत्र में प्रवेश कर सामाजिक सम्पत्ति में क्षति पहुँचाने और शान्ति सुरक्षा के ऊपर चुनौति देने की उद्देश्य से सार्वजनिक कार्यक्रम के ऊपर गम्भीर ध्याकर्षण हुआ है ।’ विज्ञप्ति कहा है कि तीनकुने क्षेत्र में प्रदर्शन निषेध है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *