मुक्तिनाथ कृषि कम्पनी की आईपीओ में आज से दे सकते हैं
काठमांडू, २४ नवम्बर । मुक्तिनाथ कृषि कम्पनी ने आज (मार्गशीर्ष ८) से सर्वसाधरणों के लिए आईपीओ निष्कशन तथा विक्री खुला किया है । आईपीओ में आज सुबह १० बजे के बाद आवेदन दे सकते हैं । कम्पनी ने प्रथम चरणका आईपीओं नेपाल सरकार से अनुमति लेकर वैदेशिक रोजगारी में जानेवालों के लिए लाया था । प्रथम चरणका आईपीओ वितरण होने के बाद दूसरे चरण में सर्वसाधारणों के लिए लाया है ।
कम्पनी ने जारी पुँजी ७० करोड रुपये की २० प्रतिशत अर्थात् १४ करोड रुपये बराबर का शेयर प्रतिकित्ता १०० रुपये मूल्य में निष्काशन करने का निर्णय लिया है । दूसरे चरण में ११ लाख ४८ हजार कित्ता शेयर के लिए आवेदन दे सकते हैं । कृषि उत्पादन और विक्री वितरण क्षेत्र में यह पहला कम्पनी है, जो सूचिकृत होने जा रही है ।

