Tue. Aug 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

योजना में कटौती होने के बाद कोसी प्रदेश सभा में एमाले तथा राप्रपा सांसदों ने जताया विरोध

 

काठमांडू, १२ मंसिर – कोसी प्रदेश सरकार के बजेटसम्बन्धी प्रतिस्थापन विधेयक में कार्यक्रम कटौती होन पर नेकपा (एमाले) तथा राप्रपा के सांसदों  ने उठकर विरोध जताया है ।
प्रदेशसभा में आज (मंगलबार)की बैठक में जैसे ही कारबाही शुरु हुई उसके साथ ही एमाले और राप्रपा के सांसदों ने उठकर सदन में विरोध करना शुरु कर दिया । सभा की अध्यक्षता कर रहे सांसद इस्राइल मन्सुरी ने अपनी बात को रखने के लिए प्रमुख विपक्षी एमाले को समय दिया ।
एमाले संसदीय दल के उपनेता राम राना ने कहा कि रातो(लाल) किताब में बहुत सी योजनाओं में कटौती की गई है । उन्होंने इसका विरोध कर सदन में अवरोध किया ।
राना ने कहा “एक वर्ष में पाँच बार सरकार में बदला गया । बजट निर्माण करने से पहले ही यसपर चर्चा की जानी चाहिए थी । उनका कहना था कि प्रतिपक्ष के सांसदों द्वारा कुछ कार्यक्रमों को भी समेटने को कहा गया लेकिन उसका कहीं कोई उल्लेख नहीं है ।
“सांसदों ने अपनी मांग पेश की लेकिन उसके प्रति इमानदार बनना है कि बेइमान ये मूल प्रश्न है । “सांसद द्वारा प्राथमिकीकरण किए गए योजना में कटौती की गई है ।”

यह भी पढें   बारा में लापता हुई दो वर्षीय बच्ची सुरक्षित मिली, रातभर चली तलाश के बाद परिवार ने ली राहत की सांस

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com