Tue. Oct 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वो ऐतिहासिक दिन जब यूएन जनरल ऐसेम्बली में पहली बार हिन्दी भाषा बोली गई थी

 

विश्व हिन्दी दिवस विशेष

दुनिया भर में आज 10 जनवरी, 2024 को विश्व हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। हिंदी भाषा को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाने और इसके प्रचार-प्रसार में को बढ़ाने के मकसद से हर साल यह दिन बड़ी धूमधाम से देश समेत दुनिया भर में मनाया जाता है। इसी अवसर पर आइए जानते हैं कि यूएन जनरल Assembly में पहली बार हिन्दी भाषा कब बोली गई थी। वो ऐतिहासिक दिन कौन था, जब महासभा में हिंदी में स्वर गूंजे थे इसके साथ ही भाषा से जुड़े कुछ और फैक्ट्स को भी जानते हैं।

यह भी पढें   पितृपक्ष सनातन परंपरा में अपने पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता, श्रद्धा और स्मरण व्यक्त करने का विशेष अवसर है

संयुक्त राष्ट्र महासभा में पहली बार साल 1949 में एक रिपोर्ट के अनुसार, हिंदी भाषा बोली गई थी। इसके अलावा, 4 अक्टूबर, 1977 की तारीख भी भाषा के लिहाज से काफी अहम है। इसी दिन, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने भी संयुक्त राष्ट्र की महासभा में हिंदी में अपना भाषण दिया था। हालांकि, इसके बाद, साल 2006 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में पहली बार विश्व हिंदी दिवस आयोजित किया गया था। इसके बाद से अब तक यह दिवस पूरी दुनिया में सेलिब्रेट किया जाता है।

यह भी पढें   एभरेस्ट बैंक लिमिटेड और नई दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल के साथ समझौता

पढ़ें कुछ अन्य फैक्ट्स

-एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत में 43.63 प्रतिशत लोग हिंदी बोलते हैं, जो इसे सबसे आम भाषा बनाता है। वहीं, विश्व स्तर पर 430 मिलियन लोग अपनी पहली भाषा के रूप में हिंदी बोलते हैं।

-हिंदी को संस्कृत भाषा का वंशज कहा जाता है।

-हिन्दी वर्णमाला के प्रत्येक अक्षर की अपनी स्वतंत्र एवं विशिष्ट ध्वनि है।

-बिहार 1881 में हिंदी को अपनी आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाने वाला पहला भारतीय राज्य था।

यह भी पढें   बागलुङ में दो लोगों की मृत्यु, एक की अवस्था गंभीर

– भारत के अलावा,दुनिया के कई मुल्कों में हिंदी बोली जाती है। इनमें, पाकिस्तान, श्रीलंका, मालदीव, सिंगापुर, थाईलैंड, चीन, जापान, ब्रिटेन, जर्मनी, भूटान, नेपाल, कनाडा और फिजी जैसे सहित अन्य देश शामिल हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com