Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रकाश ज्वाला को बचाना चाहते हैं देउवा…बैठक छोड़कर पहुँचे बालुवाटार

 

काठमांडू, फागुन ८– सोमवार की रात नेपाली कांग्रेस के पदाधिकारी बैठक चल ही रही थी कि पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा और उपसभापति पूर्णबहादुर खड्का बैठक छोड़कर बालुवाटार पहुँचे ।
बूढानीलकण्ठ में पदाधिकारी और पूर्वपदाधिकारी की बैठक जारी रहते हुए देउवा खड्का को लेकर प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार पहुँचे थे ।
उन दोनों का इसतरह से बीच में बैठक को छोड़कर जाने के कारण को लेकर बैठक में सहभागी कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने बताया कि वो दोनों भौतिक पूर्वाधार तथा यातायातमन्त्री प्रकाश ज्वाला को बचाने के विषय में चर्चा करने के लिए बालुवाटार पहुँचे ।
बालकुमारी घटना को लेकर मंत्री ज्वाला से राजीना देने की मांग की जा रही है । जिसके दबाब में प्रधानमन्त्री द्वारा उनसे राजीनामा करवाने की सोच बना रहे  हैं। इस तरह की चर्चा उठ रही है । इसी विषयमा में बातचीत करने के लिए नेकपा (एकीकृत समाजवादी)के अध्यक्ष माधव नेपाल ने कांग्रेस सभापति देउवा को बुलाए जाने की बात बैठक में सहभागी कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने बताया ।
प्रकाश ज्वाला बालकुमारी घटना में फंसते हुए देखे जा रहे हैं । एकीकृत समाजवादी उन्हें बचाना चाह रहे हैं । इसलिए बैठक चलते रहने पर भी माधव नेपाल ने देउवा को बुलाया । इसके बाद दोनों बालुवाटार गए । पदाधिधकारी ने आगे बताया कि “पूर्ण दाइ प्रकाश ज्वाला को बचाने के बारे में कह रहे थे । माधव नेपाल भी यही चाहते हैं । इसी कारण बैठक छोड़कर वो लोग गए हैं कोई और कारण नहीं है । वहाँ वो लोग लगभग आधा घण्टा बैठकर बैठक में आए ।

यह भी पढें   डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय निदेशक पद के लिए नेपाल से डॉ. संगीता कौशल मिश्रा को उम्मीदवार बनाने की तैयारी

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com