Wed. Jun 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गौतम बुद्ध मेमोरियल स्कूल का 43 वां वार्षिकोत्सव पर विज्ञान प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम

 

वरीय संवाददाता, कोशी प्रदेश नेपाल । बिराटनगर रानी स्थित गौतम बुद्ध मेमोरियल स्कूल अपना 43 वां वार्षिकोत्सव समारोह पूर्वक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर मनाया । कार्यक्रम का उद्घाटन कोशी प्रदेश का सांसद अमृत अर्याल ने दीप प्रज्वलित कर किया । इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम , विज्ञान प्रदर्शनी , पेंटिंग , चित्रकला तथा विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा तैयार किए गए बिभिन्न परिकार का व्यंजन लोगों को सराहना किया गया । सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं का एक से बढ़कर एक प्रस्तूति लोगों को मंत्रमुग्ध किया । इस मौके पर विद्यालय के तर्फ से मेघावी छात्र छात्राओं को विद्यालय का भुआइस प्रिंसिपल निकिता ताम्राकार व अन्य शिक्षक , शिक्षिका के हाथों छात्रवृत्ति प्रदान किया गया ।अतिथियों को टोकन ऑफ लव प्रदान किया गया । विद्यालय के प्रिंसिपल केशव लाल सुवाल ने कहा कि विद्यालय द्वारा छात्र छात्राओं को गुण स्तरीय शिक्षा और संस्कार देने के कारण आज विद्यालय के कई विद्यार्थी डॉक्टर , इंजीनियर , सीए और कई ऊंचे पद पर है । बताया गया नर्सरी से कक्षा 10 तक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय 51 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी गई है।
स्कूल के मुताबिक पहले स्थान पर रहने वाले छात्रों को पूरी स्कॉलरशिप, दूसरे स्थान पर रहने वाले छात्रों को 50 फीसदी और तीसरे स्थान पर आने वाले छात्रों को 25 फीसदी छात्रवृत्ति दी जाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *