Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत सरकार द्वारा 38 करोड़ रुपये से अधिक की स्टील ब्रिज नेपाल को सहायता स्वरूप प्रदान

 

काठमांडू. 10अक्टुबर

भारत सरकार ने आज नेपाल सरकार को दस प्रीफैब्रिकेटेड स्टील ब्रिज (पुल) भागों की पहली खेप सौंपी। नेपाल में भारतीय दूतावास ने सूचित किया है कि नेपाल सरकार द्वारा अनुरोधित इन पुलों का उपयोग सड़क संपर्क को बहाल करने के लिए किया जाएगा जो हाल ही में बाढ़ और भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गया है।

38 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले इन पुलों को भारत सरकार द्वारा अनुदान के रूप में प्रदान किया गया है। बीरगंज में भारत के महावाणिज्य दूतावास के महावाणिज्यदूत देवी सहाय मीना ने ये सामान परसा के मुख्य जिला अधिकारी दिनेश सागर भुसाल को सौंपा। दूतावास ने बताया कि प्रीफैब्रिकेटेड स्टील पुलों की शेष खेप आने वाले दिनों में नेपाल सरकार को प्रदान की जाएगी।

यह भी पढें   बागलुङ में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 12 हुई

बुधवार को भारत सरकार की ओर से द्वितीय सचिव नारायण सिंह ने राहत सामग्री की दूसरी खेप बांके के सहायक मुख्य जिला पदाधिकारी दत्तराज हमाल को सौंपी.आवश्यक स्वच्छता सामग्री, दवाइयां, मसहरी, लाइफ जैकेट, स्लीपिंग मैट, खाद्य सामग्री, गम बूट, इन्फ्लेटेबल रबर बोट और मोटर सहित 21.5 टन की मानवीय सहायता खेप आज भारत से नेपालगंज लाई गई। आने वाले दिनों में राहत सामग्री की और खेप आने की उम्मीद है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com