Mon. May 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दुर्गा प्रसाईं के समर्थकों द्वारा कोटेश्वर क्षेत्र में प्रदर्शन शुरु

 

काठमांडू,मंसिर ७ – मेडिकल व्यवसायी दुर्गा प्रसाईं के समर्थकों ने कोटेश्वर क्षेत्र में प्रदर्शन शुरु कर दिया है । कोटेश्वर क्षेत्र में जमा होकर उन्होंने प्रदर्शन शुरु किया है ।
प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के विरुद्ध अफवाह फैलाने के आरोप में गिरफ्तार प्रसाईं अभी हिरासत में हैं । सीआईबी ने प्रसाईं को मंगलवार की सुबह भक्तपुर स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया था ।
न्यायाधीश माधवप्रसाद अधिकारी के इजलास ने प्रसाईं को बुधवार और पाँच दिन हिरासत में रखकर अनुसन्धान करने की अनुमति दी है ।
उनकी गिरफ्तारी के विरोध में प्रसाईं नेतृत्व वाला राष्ट्र, राष्ट्रीयता, धर्म संस्कृति तथा नागरिक बचाव महाअभियान कोटेश्वर क्षेत्र में कार्यक्रम कर रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *