Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राम मंदिर के सौन्दर्यकीरण के लिए भूमिपूजन

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । जनकपुरधाम के प्राचीन राम मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए विधायक दीपेंद्र ठाकुर तथा जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह,राम मंदिर के महंत राम गिरि, महावीर युवा कमिटी के अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता संयुक्त रुप से ने भूमि पूजन किया।सांसद मनीष झा राम मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए अपने कोष 50लाख की राशि उपलब्ध कराई है।इसी तरह विधायक मनीष झा तथा जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह ने भी 50-50लाख देने की घोषणा की हैं।
इस राशि से दक्षिण द्वार तथा उद्यान बनाया जायेगा। इसके निर्माण से राम मंदिर का सौन्दर्य काफी बढ जाएगा।
महावीर युवा कमिटी के अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न इस भूमि पूजन के समय मैथिली विकास कोष के अध्यक्ष जीव नाथ चौधरी, मारवाड़ी सेवा समिति जनकपुरधाम के अध्यक्ष निर्मल कुमार चौधरी,राम युवा कमिटी के अध्यक्ष सरोज कुमार साह, प्रमोद कुमार चौधरी सहित कई लोग उपस्थित थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed