Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ज्ञानेन्द्र शाह संवैधानिक राजा बनने के लायक नहीं है – देउवा

 

काठमांडू, चैत १० – नेपाली कांग्रेस के सभापति एवम् पूर्व प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा ने कहा है कि पूर्वराजा ज्ञानेन्द्र शाह संवैधानिक राजा बनने के लायक नहीं है और हो भी नहीं सकते हैं ।
कांंग्रेस के बागमती प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन में सभापति देउवा ने यह बात कही है । उन्होंने कहा कि ये जो  राप्रपा पूर्वराजा ज्ञानेन्द्र शाह को लेकर चल रही है बाद में ये पार्टी भी पचताएगी । उन्होंने कहा कि इससे बेहतर तो राप्रपा पार्टी सभापति बना लें, पूर्वराजा को भी यदि राजनीति ही करनी है तो एक पार्टी खोल लें, हो गया ।
अब राप्रपा को भी दुख ही मिलेगा । उन्होंने अपनी बात को दोहराते हुए कहा कि ज्ञानेन्द्र शाह संवैधानिक राजा बनने के लायक ही नहीं हैं ।
उन्होंने यह भी कहा कि – इनकी आदत, स्वभाव क्या है, वह किसी भी हालत में संवैधानिक राजा नहीं बनने वाले हैं ।

यह भी पढें   नेपाल बाढ़ त्रासदी: शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों को विशेष आर्थिक सहायता, राहत कोष में 40 करोड़ रुपये देगा नेपाल पुलिस

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com