Sun. Jun 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

यातायात क्षेत्र देश की मुख्य आर्थिक मेरुदण्ड है – गृहमंत्री लेखक

 

काठमांडू, चैत ३० – गृहमंत्री रमेश लेखक ने कहा कि यातायात क्षेत्र देश की मुख्य आर्थिक मेरुदण्ड है । शनिवार तराई यातायात व्यवसायी संघ के १८ वीं वार्षिक साधारणसभा के क्रम में बारा के सिमरा में बोलते हुए उन्होंने उद्योग, व्यापार, पर्यटन, शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवा सभी के संबंध को यातायात से जुड़ा हुआ है । उन्होंने कहा कि यातायात व्यवसायी की इसमें अतुलनीय भूमिका है ।
उन्होंने यह भी कहा कि यातायात व्यवसाय उद्योग सीमा पार व्यापार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिसमें कृषि उत्पादों के लिए बाजार तक पहुंच, मानव संसाधनों पर निर्भरता आदि शामिल हैं। “कई समस्याएं और मुद्दे हैं, जिनमें सड़क अवसंरचना और उसकी गुणवत्ता से जुड़ी समस्याएं और चुनौतियां तथा यातायात क्षेत्र में कुछ प्रशासनिक परेशानियां भी शामिल हैं।”
मंत्री लेखक ने यह भी का कि – ‘आपके द्वारा उठाए गए विषयों में क्या किया जा सकता है इसमें नेपाल सरकार गंभीर है ।’ यातायात क्षेत्र में नियम के कार्यान्वयन, व्यवसयों द्वारा भुक्तानी किए जाने वाले कर संरचना और यातायात क्षेत्र से जुड़े संलग्न व्यवसायों, मजदूरों और साधन सुरक्षा का सवाल है ।
उन्होंने यह भी कहा कि ‘विभिन्न समस्याओं के बावजूद भी आप अच्छी सेवा दे रहे हैं ।आपके अच्छे सेवा देने के बाद भी कुछ कमजोरी है जिनमें सुधार की आवश्यकता है । ‘यातायात व्यवसायियों द्वारा भाड़ा दर में पारदर्शिता का अभाव,सेवा के गुणस्तर में कमी,यात्री सुरक्षा में लापरवाही,हड़ताल और सवारी बन्द करने की प्रवृत्ति, प्राविधिक प्रयोग की कमी आदि बातों में सुधार करने की आवश्यकता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *