Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस महासचिव थापा ने शिक्षकों के आंदोलन को समाप्त करने के लिए दिए सुझाव

 

काठमांडू, चैत ३० – नेपाली कांग्रेस के महामंत्री गगन थापा ने शिक्षकों द्वारा किए जा रहे आन्दोलन को समाप्त करने के लिए दो विकल्प रखा है ।उन्होंने कहा कि जिन मांगों पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है, उन्हें आज मंत्रीपरिषद की बैठक में अंतिम रूप दिया जा सकता है । उन्होंने कहा है कि संसद को जो काम करने की जरूरत है, उसे पूरा करने के लिए संसद का सत्र बुलाया जाना चाहिए ।
उन्होंने यह भी कहा कि संसद ्के अधिवेशन बुलाने का दिन तय कर शिक्षकों को आश्वस्त बनाने के लिए विधेयक पास करने की ‘टाइफ्रेम’ दी जा सकती है ।
उन्होंने यह भी कहा कि “शिक्षक द्वारा रखे गए १५ मांग मंत्रिपरिषद् की बैठक से संबोधन किया जा सकता है । इसे आज ही मंत्रिपरिषद् की बैठक कर निर्णय करें ।” सामाजिक संजाल फेसबुक के द्वारा उन्होंने कहा कि “बहुत से ऐसे कार्य हैं जो संबंधित मन्त्रालय से निर्णय लेकर किया जा सकता है, इस काम को तत्काल ही करें ।”
इससे शिक्षकों में विश्वास और भरोसा का वातावरण बनेगा ।
शिक्षकों द्वारा उठाए गए मांगों को पहले ही पूरा किया जाना चाहिए था । अभी तक उन मांगों का पूरा नहीं होना शर्म की बात है । उन्होंने यह भी कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्य की बात है कि कांग्रेस सरकार में शामिल है तब ऐसी अवस्था का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मांग को पूरा कर उन्हें कक्षाओं में वापस लाए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *