Tue. Jun 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देउवा ने आदित्यनाथ को लेकर कही बातों का खंडन किया

 

काठमांडू, चैत ३० – नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा ने कुछ दिन पहले एक कार्यक्रम में कहा था कि भारत के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाली दूतावास में आकर कहा था कि वो नेपाल में राजतंत्र के पक्ष में नहीं है ।
शनिवार काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने अपने द्वारा कहीं उस बात का खंडन किया है । उन्होंने अपनी बात का खंडन करते हुए कहा कि इससे पहले के कार्यक्रम में गलत सूचना के कारण उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री दिल्ली स्थित नेपाली दूतावास में आए और कहा था कि वो नेपाल में राजतंत्र के पक्ष में नहीं है ।
कुछ दिन पहले एक सार्वजनिक कार्यक्रम में सभापति देउवा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री आदित्यनाथ दिल्ली स्थित नेपाली दूतावास आए थे और कहा था कि वो नेपाल में राजतंत्र के पक्ष में नहीं है ।
उनके उसी कथन के प्रति सभापति देउवा ने बताया कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ दूतावास नहीं आए थे वरन भारत के लिए नेपाली राजदूत शंकरप्रसाद शर्मा मुख्यमंत्री से मिलें । इसके क्रम में ही यह बात होने की जानकारी दी ।
देउवा ने कहा कि “उस दिन मैंने गलत सूचना के आधार में भारत के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के विषय में बात की । वो दिल्ली के दूतावास में नहीं आए थे । दिल्ली के राजदूत उनसे मिलने पहुँचे वहाँ की यह बात थी ।” देउवा ने कहा “हम नेपाल में राजा के पक्ष में नहीं है, ये बेकार का हल्ला है, मेरी तस्वीर भी रखी लेकिन ऐसी कोई बात नहीं है । देउवा ने कहा कि मैं इस बात का खंडन करता हूँ कि वो दूतावास में नहीं आए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *