सुदीप न्यौपाने के शव को भारतीय पक्ष ने नेपाली प्रशासन को सौंपा
काठमांडू, बैशाख ११ – भारत के जम्मू–कश्मीर स्थित पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए बुटवल के सुदीप न्यौपाने के शव को भारतीय पक्ष ने नेपाली प्रशासन को सौंप दिया है ।
रुपन्देही के प्रमुख जिला अधिकारी बाबुदेव घिमिरे ने सुनौली में गुरुवार की सुबह प्रशासन कार्यालय रुपन्देही में मृतक के मामा महाश्रम पाण्डे ने शव प्राप्त की है । उन्होंने बताया कि –आज सुबह ही भारतीय पक्ष ने शव को परिवार को सौंप दिया है ।
बुटवल उपमहानगरपालिका–११ होराइजन टोल के २७ वर्षीय सुदीप कुछ दिन पहले अपनी माँ, दिदी और बहनाई के साथ भारत पारिवारिक भ्रमण में गया था । उसे मंगलवार कश्मीर में आतंककारी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी ।
बुटवल उपमहानगरपालिका–११ का वडा अध्यक्ष रामचन्द्र क्षेत्री ने कहा कि अभी शव को बुटवल के कालिका नगर में ले जाने की तैयारी की जा रही है ।


