Tue. Jul 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर मे विद्यालय व्यवस्थापन विवाद मे दो की मृत्यु

 

janakpurकैलास दास, जनकपुर, ९ चैत । पूर्वी धनुषा के सबैला में गt रात दो पक्षों के बीच विद्यालय व्यवस्थापन के विषय में हुये विवाद मे दो की मृत्यु हो गई है और दस घायल हो गयें है । स्थानीय मदन आश्रित निम्न माध्यमिक विद्यालय के व्यवस्थापन समिति के विषय को लकेर हुआ विवाद में स्थानीय रामसेवक राउत और रामप्रकाश यादव की मृत्यु होने की प्रहरी ने जानकारी दी है ।

यह भी पढें   महोत्तरी के पिपरा में फूटा आक्रोश: संघीयता और प्रांतीय व्यवस्था के पक्ष में 'जन जागरण अभियान' का शंखनाद

उस घटना में स्थानीय रामसागर साह गम्भीर घायल है तो अन्य पशुराम साह, श्याम यादव, वीरबहादुर, हरिनारायण यादव सहित दस से ज्यादा लोग घायल हो गयें है । आइतबार साम को करिब ७ः३० बजे विद्यालय व्यवस्थापन समिति के निर्वाचन सम्बन्धित बाद विबाद के क्रम में नेकपा (एमाले) समर्थित कार्यकर्ता के करिब ३० समूह ने अचानक आक्रमण करने पर दोनो पक्षों के बीच भिडन्त हो गइ थी ।

भिडन्त में गम्भीर घायल हुये एमाले कार्यकर्ता ४० वर्षीय रामसेवक राउत को उपचार के क्रम में काठमाडौँ में मृत्यु हुइ है । ४० वर्षीय रामप्रकाश यादव को रात १ः३० बजे अज्ञात व्यक्ति ने गोली प्रहार किया धनुषा के प्रहरी उपरीक्षक गणेशबहादुर थापा ने यह जानकारी दी है ।

यह भी पढें   महोत्तरी के पिपरा में फूटा आक्रोश: संघीयता और प्रांतीय व्यवस्था के पक्ष में 'जन जागरण अभियान' का शंखनाद

प्रहरी अनुसन्धान के क्रम में तीन को गिरफ्तार करने बाद भी सार्वजनिक नही किया है । मृतक यादव का परिवारजन के अनुसार रात १२ बजे स्थानीय जगदीश यादव और महेन्द्र यादव ने काम के बहाना बनाकर घर से बुलया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *