नेपाल प्रहरी प्रदेश कार्यालय जनकपुरधाम में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
माला मिश्रा जनकपुरधाम । रविवार को जनकपुरधाम स्थित नेपाल प्रहरी प्रदेश कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर 125 लोगों को नेत्र तथा स्किन संबंधित रोग का जांच किया गया ।स्वास्थ्य शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रविशंकर चौधरी , डॉ.अनिल सिंह तथा स्किन स्पेशलिस्ट डॉ.प्रसन्न झा ने बारी बारी जांच कर सेवा दिया । इस मौके पर शिविर में समाजसेवी रंजित राय तथा गेट वेलसुन केयर के सहायक बिक्की यादव , कृति झा सक्रिय दिखे।स्वास्थ्य शिविर में नेपाल प्रहरी प्रदेश कार्यालय के निमित कार्यकारी प्रमुख अनिल कुमार मिश्र के मौजूदगी में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में मुफ्त दवा भी वितरण किया गया । इस मौके पर स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों के टिम को प्रदेश प्रहरी कार्यालय के ओर से सम्मानित भी किया गया ।डॉ . प्रसन्न झा ने बताया कि पूर्व में भी स्वास्थ्य शिविर लगाकर मुफ्त स्वास्थ्य जांच और दवा वितरण का कार्य किया गया है जो आगामी दिनों में भी जारी रहेगा ।



