Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मखन टोल में लगी आग से एक महिला की मृत्यु

 

काठमांडू, बैशाख ३१ – काठमांडू महानगरपालिका वडा नम्बर २४ स्थित मखन टोल में लगी आग से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है ।
काठमांडू पुलिस प्रवक्ता अपिल राज बोहरा ने जानकारी दी है कि आग लगने से एक महिला की मृत्यु हुई है लेकिन उनकी पहचान होनी अभी बाकी है ।
सुरज आर्केड मखन गली में दयाराम श्रेष्ठ के चार  चार मंजिले मकान  में आग लगी थी । पुलिस ने बताया कि आग मिट्टी और लकड़ी से बने मकान की तीसरी मंजिल पर गैस रिसाव के कारण लगी।
दयाराम के घर के साथ ही रुकेश श्रेष्ठ के पाँच मंजिले मकान तक आग लग गई । आग बुझाने के लिए काठमांडू और ललितपुर ६ दमकल प्रयोग किया जा रहा है । इसमें नेपाली सेना, सशस्त्र पुलिस, नेपाल पुलिस और महानगर पुलिस लगी हुई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *