Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हत्या के आरोप में एक भारतीय भूपू सैनिक गिरफ्तार

 

काठमांडू, बैशाख ३१ – काठमांडू के बागबजार में एक युवती की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई है । इस हत्या के आरोप में एक भारतीय भूपू सैनिक को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने जानकारी दी है कि भारतीय भूपू सैनिक रामचन्द्र पन्त हैं ।
गत चैत में बागबजार के एक गेष्ट हाउस में एक युवती मृत अवस्था में मिली थी
। पुलिस का कहना है कि महिला का बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी । चैत ११ गते मृत अवस्था में मिली युवती का पोष्टमार्टम के बाद यह निष्कर्ष निकला कि बलात्कार के बाद उनकी हत्या कर दी गई थी । पुलिस ने जानकारी दी है कि युवती के साथ उस कमरे में रह रहे पन्त उस समय से फरार थे ।
पुलिस ने आज जानकारी दी है कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 19 अप्रैल 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *