नेपाल समाजवादी पार्टी (नयाँ शक्ति) ने की राजनीतिक संवाद समिति गठन
काठमांडू, बैशाख ३१ – नेपाल समाजवादी पार्टी (नयाँ शक्ति) ने समान विचार मिलने वाली वैकल्पिक शक्ति के साथ सहकार्य करने के लिए राजनीतिक संवाद समिति गठन की है । मंगलवार हुई पार्टी पदाधिकारी बैठक में समान विचार मिलने वाले वैकल्पिक, नया और अग्रगामी शक्तियों के साथ सहकार्य करने का उपाध्यक्ष दुर्गा सोब के नेतृत्व में संवाद समिति गठन की गई है ।
समिति में उपाध्यक्ष मानुषी यमी भट्टराई, महासचिव सोनाम सिङ स्याङ्तान और जीएस गुरुङ सदस्य हैं । इसी तरह पार्टी ने आगामी जेठ ३० गते काठमांडू में पार्टी स्थापना दिवस भव्य रूप में मनाने का भी निर्णय लिया है । ये जानकारी प्रवक्ता कृष्ण शर्मा ने दी है ।
इस अवसर में देशभर के सभी प्रदेश और स्थानीय तहों में वृक्षारोपण, सफाई, श्रमदान, रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर के साथ ही अन्य विविध रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा ।
बैठक में पार्टी अध्यक्ष डा. बाबुराम भट्टराई ने भाग लिया तथा अपने भारत प्रवास के क्रम में आयोजित अधिवेशन में सहभागी हो वहाँ के शीर्ष राजनीतिक नेतृत्व, कूटनीतिक नियोग के प्रतिनिधि और संचारकर्मियों से बात की । नेपाल के राष्ट्रीय हित को केन्द्र में रखकर किए गए उच्चस्तरीय भेटघाट और राजनीतिक संवाद से दोनों देश बीच का सम्बन्ध, आपसी हित और नेपाल के लोकतान्त्रिक प्रणाली के सुदृढ़ीकरण में सकारात्मक भूमिका निभाई की बात भी कही है ।


