प्रधानमंत्री ओली और देउवा बीच मुलाकात
काठमांडू, जेठ ६ – प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा बीच आज मुलाकात हुई है । प्रधानमंत्री निवास बालुवाटार में हुए इस मुलाकात में समसामयिक राजनीतिक अवस्था के बारे में चर्चा की गई । यह जानकारी प्रधानमंत्री के सचिवालय ने दी है ।
प्रधानमंत्री ओली के सचिवालय के एक सदस्य ने कहा कि – ऐसे तो यह मुलाकात कल (सोमवार) को ही होनी थी लेकिन कल नहीं हो पाई तो आज यह मुलाकात की गई है । ये कोई खास मुलाकात नहीं है ये नियमित मुलाकात है ।
प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर ही यह मुलाकात कल नहीं हो पाई थी तो आज देउवा उनसे मिलने पहुँचे । सदस्य ने बताया कि आज भी प्रधानमंत्री की स्वास्थ्य अवस्था बहुत अच्छी नहीं होने के कारण वो बाहर किसी कार्यक्रम में सहभागी नहीं हो रहे हैं । इसलिए प्रधानमंत्री निवास में ही मुलाकात का कार्यक्रम रखा गया ।
प्रधानमंत्री की अस्वस्थता के कारण ही आज संसद में जवाब देने का जो कार्यक्रम रखा गया था उसे स्थगित कर दिया गया है ।

