Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इंडो नेपाल बॉर्डर कॉर्डिनेशन कमेटी की उच्चस्तरीय बैठक

 

रक्सौल। सीमा पार की चुनौतियों से निपटने के लिए नेपाल के वीरगंज(परसा) स्थित एक आवासीय होटल में सोमवार को
इंडो नेपाल बॉर्डर कॉर्डिनेशन कमेटी की उच्चस्तरीय बैठक परसा (नेपाल)जिले के प्रमुख जिलाधिकारी गणेश अर्याल व भारत के पूर्वी चम्पारण जिले के डीएम सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में संयुक्त रूप से आहूत किया गया। इस बैठक मे भारत की ओर से बिहार के पूर्वी और पश्चिमी चंपारण,सीतामढ़ी और नेपाल की ओर से मधेश प्रदेश के परसा और बारा जिला के पुलिस प्रशासन समेत अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए।मीटिंग में मुख्य रूप से विश्वव्यापी रूप से कोविड के नए वेरिएंट के संक्रमण के तेजी से प्रसार को लेकर गंभीर चिंतन हुई। इसे लेकर एक दूसरे देश में इसके प्रसार को रोकने और नियंत्रण में समन्वय के साथ कार्य करने का निर्णय लिया गयावहीं,आगामी मानसून और बाढ़ नियंत्रण के मुद्दे पर चर्चा हुई।जिसमे बाढ़ नियंत्रण के लिए आपसी सहयोग,समन्वय के साथ ही प्रत्येक मानवीय विपदा में बढ़ चढ़ कर हिस्सेदारी और मानवीय उदाहरण प्रस्तुत करने की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया गया।
वहीं,क्रॉस बॉर्डर इश्यू से जुड़े चर्चा के दौरान क्रॉस बॉर्डर क्राइम ,ऑर्गेनाइजड क्राइम,ह्यूमैन ट्रैफिकिंग,नारकोटिक्स एंड ड्रग्स स्मगलिंग ,स्माल आर्म्स स्मगलिंग,लीकर स्मगलिंग,इलिगिल ट्रेड ,साइबर क्राइम रोकने और बॉर्डर पर सुरक्षा प्रबंध चुस्त दुरुस्त बनाने का निर्णय हुआ है।हवाला और जाली नोट कारोबार को नियंत्रित करने के लिए अभियान चलाने पर बल दिया गया।इन सबको ले कर बोर्डर पर कड़ाई से जांच और निगरानी,ज्वाइंट पेट्रोलिंग ,आपसी सूचना के आदान प्रदान के साथ ही आपसी सहयोग समन्वय का निर्णय लिया गया। बॉर्डर पर सीसीटीवी से निगरानी ,उचित लाइटिंग व्यवस्था के साथ संदिग्ध लोगों और विदेशी नागरिकों की आवाजाही पर नजर रखने का संकल्प लिया गया।कस्टम और फॉरेस्ट विभाग के आपसी ताल मेल से वन्य जंतु ,रक्त चंदन सहित विभिन किस्म के क्राइम कंट्रोल पर चर्चा हुई।
वहीं,रक्सौल- वीरगंज बॉर्डर से जुड़े द्विपक्षीय व्यापार प्रवर्द्धन और आम नागरिकों ,देशी विदेशी पर्यटकों की आवाजाही के दृष्टि कोण से सुविधा संसाधन की बेहतरी और सीमा प्रबंध जैसे क्रॉस बॉर्डर इश्यू पर चर्चा परिचर्चा हुई।बेहतरी के लिए मिल जुल कर कार्य करने पर बल दिया गया।मीटिंग में रक्सौल वीरगंज इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट(आईसीपी) से मालवाहक के अलावे जन सुविधा के लिए पैसेंजर मुवमेंट चालू करने पर भी चर्चा हुई।इसके लिए भारतीय पक्ष ने सभी तैयारी पूर्ण होने का दावा किया।

यह भी पढें   ट्रेड यूनियन खत्म करने के फैसले का जसपा ने किया विरोध, सरकार तानाशाही की ओर बढ़ने की आशंका

बोर्डर क्षेत्र में उद्योग -व्यवसाय सहित सड़क ,परिवहन एवं जरूरी बुनियादी सुविधा -संसाधन के विकास के साथ ही जन समस्या के निराकरण के लिए गंभीर चर्चा हुई।वहीं,भारतीय प्रतिनिधि मंडल ने आगामी बिहार विधान सभा 2025को सफल बनाने के लिए आपसी सहयोग,सूचना आदान प्रदान एवं ज्वाइंट पैट्रोलिंग , नो मेंस लैंड से अतिक्रमण हटाने,सहित सीमा सुरक्षा व शांति के मुद्दे पर खास तौर पर चर्चा हुई।भारत पाक तनाव के बाद बदले हालात के मद्देनजर सीमा पर सतर्कता के लिए विशेष रणनीति पर चर्चा हुई।नेपाल सरकार द्वारा नेपाल की भूमि को भारत के खिलाफ प्रयोग न करने देने के संकल्प के बीच खुली सीमा के रास्ते रक्सौल सहित अन्य भारतीय सीमा पर लगातार चीनी नागरिकों के साथ हीअमेरिकी,कनाडा ,कोरिया,बांग्लादेश सहित विभिन्न देशों के नागरिकों की अवैध घुसपैठ करते समय पकड़े जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए तीसरे देशों के विदेशी नागरिकों पर कड़ी नजर रखने,पहचान पत्र की जांच,त्वरित सूचना आदान प्रदान करने जैसे मुद्दे पर भी सहमति बनी।इस बारे में वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास के काउंसलर मनीष दास ने बताया कि बैठक काफी सौहार्दपूर्ण और प्रगतिशील रही। बैठक के दौरान भारतीय अधिकारियों को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ ही मेमेन्टो दे कर सम्मानित किया गया।मीटिंग में भारत की ओर से भारतीय महावाणिज्य दूत श्री देवी सहाय मीणा,पश्चिम चंपारण के डीएम धर्मेंद्र कुमार,एसपी शौर्य सुमन ,पूर्वी चंपारण के एडिशनल कलक्टर मुकेश कुमार सिन्हा, रक्सौल एसडीएम मनीष कुमार, सीकरहना एसडीएम साकेत कुमार, रक्सौल एडीपीओ धीरेंद्र कुमार, सिकरहना एसडीपीओ अशोक कुमार,एक्साइज विभाग के एसिस्टेंट कमिश्नर नीरज कुमार,रोड डिविजन के एस्क्युटिव इंजीनियर अशोक कुमार सिंह,एसएसबी 20वी बटालियन कमांडेंट गिरीश चंद्र पांडे,47वीं बटालियन कमांडेंट संजय पांडे, 71वीं बटालियन कमांडेंट प्रफुल्ल कुमार,आईसीपी प्रबंधक परवीन कुमार, डिवीजनल फॉरेस्ट ऑफिसर राज कुमार शर्मा,नेपाल की ओर से बारा जिला के जिलाधिकारी वसंत अधिकारी,परसा जिला के एसपी गौतम मिश्र,नेपाल आर्म्ड फोर्स के एसपी राधेश्याम धीताल समेत एसएसबी,नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स,कस्टम,खुफिया,वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।रिपोर्ट:दीपक अग्निरथ

यह भी पढें   जनकपुरधाम में धूमधाम से मनाया जा रहा है जानकी नवमी
रिपोर्ट:दीपक अग्निरथ

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *